{"_id":"5dc11fec8ebc3e93cd66d559","slug":"pakistan-releases-special-song-before-opening-of-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से पहले रिलीज किया विशेष गीत, सिद्धू और हरसिमरत कौर भी साथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से पहले रिलीज किया विशेष गीत, सिद्धू और हरसिमरत कौर भी साथ
Tue, 05 Nov 2019 12:38 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा
- फोटो : PTI
करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले पाकिस्तान ने सोमवार को विशेष गीत रिलीज कर दिया है। बता दें कि नौ नवंबर को इस गलियारे का उद्घाटन होना है, जबकि भारतीय श्रद्धालु गुरुद्वारे के दर्शन के लिए 10 नवंबर को जाएंगे। इसके बाद से यह गलियारा हमेशा के लिए पूरे साल भर खुला रहेगा।
विज्ञापन
करतारपुर गलियारे को लेकर भारत-पाक के बीच एक समझौता भी हुआ है। इसकी ही तैयारियां इन दिनों दोनों ही देशों में जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यह गीत सूचना और प्रसारण के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने जारी किया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस गलियारे का उद्घाटन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती से पहले करना तय हुआ है और अब जयंती से पहले गीत भी रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार इस गीत में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और एसएडी नेता हरसिमरत कौर बादल भी हैं। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक दिन पहले बीते सोमवार को ही कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को उद्घाटन समारोह में शरीक होने का औपचारिक निमंत्रण भेजा है।
पत्र में लिखा है शनिवार 9 नवंबर 2019 को पाकिस्तान के नरोवाल में गुरूद्वारा दरबार साहिब करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह के लिए इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को निमंत्रण दिया जाता है।
बता दें कि सिद्धू पहले ही उद्घाटन समारोह में जाने की इच्छा जता चुके हैं। सिद्धू ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर पाकिस्तान जाने की अनुमति भी मांगी थी।