फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan reaction after eam s jaishankar response in UN

Shazia Marri: UN में जयशंकर की पटखनी से हड़बड़ाया पाकिस्तान, अब भारत को परमाणु ताकत की गीदड़ भभकी दी

Sat, 17 Dec 2022 07:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Dec 2022 07:48 PM IST
सार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई थी। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने अब अपनी गरीबी उन्मूलन मंत्री को भारत के खिलाफ बयानबाजी करने के लिए आगे कर दिया है। 

विज्ञापन
Pakistan reaction after eam s jaishankar response in UN
डॉ. एस. जयशंकर, शाजिया मर्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बाद अब पड़ोसी मुल्क की गरीबी उन्मूलन मंत्री शाजिया मर्री भारत के खिलाफ बयान दे रही हैं। शाजिया ने बिलावल के आपत्तिजनक बयान पर अफसोस जताने के बजाय पाकिस्तान के परमाणु शक्ति संपन्न होने का हवाला दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई थी और कहा था कि अगर आप अपने घर के पीछे सांप पालते हो तो वह सिर्फ पड़ोसी को ही नहीं काटेगा, बल्कि आपके घर के लोगों को भी काटेगा। इसी के बाद से पाकिस्तान की तरफ से बौखलाहट भरे बयान सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को शहबाज सरकार में मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा, "पाकिस्तान जवाब देना जानता है। पाकिस्तान वह मुल्क नहीं है जो एक थप्पड़ के नतीजे में दूसरा गाल आगे करेगा। यह सब उनका एक प्रोपेगेंडा है।'' उन्होंने कहा कि अगर कोई मुल्क यह सोचता है कि वह पाकिस्तान जैसे परमाणु ताकत वाले मुल्क से बच सकता है, तो यह उसकी गलती है। 
विज्ञापन


जयशंकर ने पाकिस्तान को फटकारा था
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा था कि दुनिया न्यूयॉर्क की तरह एक और 9/11 या 26/11 नहीं होने दे सकती। पड़ोसी देश में आतंकवाद के केंद्र अब भी सक्रिय हैं। जयशंकर ने सबूत होने के बावजूद आतंकवादियों को प्रतिबंधित किए जाने के प्रयासों को अटकाए जाने को लेकर चीन और पाकिस्तान पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित किए जाने के प्रयासों पर चीन हमेशा अड़ंगा लगाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




'सांप पालोगे तो वह आपको भी काटेगा'
जब पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत पर बलूच उग्रवादियों को संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया तो जयशंकर ने उन्हें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की एक दशक पुरानी बात याद दिलाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप अपने घर के पीछे सांप पालते हो तो वह सिर्फ पड़ोसी को ही नहीं काटेगा, बल्कि आपके घर के लोगों को भी काटेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बार-बार कई देशों से सलाह मिलती है, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed