{"_id":"5d59bb748ebc3e89bb6b376a","slug":"pakistan-reached-to-criticize-facebook-twitter-on-kashmir-issue-after-account-suspension","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मुद्दे पर फेसबुक-ट्विटर को भी उलाहना देने पहुंचा पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीर मुद्दे पर फेसबुक-ट्विटर को भी उलाहना देने पहुंचा पाकिस्तान
Mon, 19 Aug 2019 02:26 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 19 Aug 2019 02:26 AM IST
सार
- अफवाहें फैलाने पर फेसबुक-ट्विटर ने सस्पेंड कर दिए थे अकाउंट
- पाकिस्तान ने दोनों कंपनियों के भारतीय कर्मचारी जिम्मेदार ठहराए
- ट्विटर पर #StopsuspendingPakistanis भी ट्रेंड होता नजर आया
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पूरी दुनिया में समर्थन मांगते घूम रहे पाकिस्तान ने अब सोशल मीडिया दिग्गजों फेसबुक और ट्विटर का भी दरवाजा खटखटाया है। पाकिस्तान ने दोनों सोशल मीडिया कंपनियों को उन यूजर्स खातों को लेकर उलाहना दिया, जिन्हें इन कंपनियों ने कश्मीर मुद्दे पर अफवाह फैलाने के आरोप में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दोनों कंपनियों के अधिकारियों के सामने इन खातों का मुद्दा उठाया और इन्हें बंद करने के लिए दोनों कंपनियों के मुख्यालयों में काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि भारतीय अधिकारियों ने पिछले सोमवार को बताया था कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत विरोधी दुष्प्रचार करने के लिए चार ट्विटर खातों को निलंबित करा दिया गया है। साथ ही चार अन्य खातों को बंद कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने रविवार को ट्वीट के जरिए बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने कश्मीर के समर्थन में पोस्ट करने वाले पाकिस्तानी अकाउंटों के निलंबन का मुद्दा ट्विटर और फेसबुक के सामने उठाया।
गफूर ने आगे लिखा कि इन सोशल मीडिया खातों को निलंबित करने का कारण इन कंपनियों के मुख्यालय में भारतीय कर्मचारियों का काम करना है। गफूर ने लोगों से भी अपील की कि वे अपने खाते निलंबित करने के बारे में जानकारी ट्विटर और फेसबुक पर अपलोड करें। गफूर की इस अपील के बाद ट्विटर पर #StopsuspendingPakistanis हैशटैग भी ट्रेंड होता नजर आया।