फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan reached the United Nations over pulwama terror attack

संयुक्त राष्ट्र में पहुंचा पाक, भारत से तनाव खत्म करने की लगाई गुहार

Wed, 20 Feb 2019 06:10 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 20 Feb 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
Pakistan reached the United Nations over pulwama terror attack

पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव को लेकर पाक में अंदरूनी रूप से घबराहट दिखाई दे रही है। इसी कारण पाक ने इस तनाव को कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र से तत्काल दखल की अपील की है। पाक विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस को बाकायदा पत्र लिखकर उनकी मदद मांगी है। 14 फरवरी को कश्मीर में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा लेने के बाद भारत-पाक में तनाव और बढ़ गया। 

विज्ञापन


दोनों ने अपने-अपने उच्चायुक्तों को वापस बुला लिया है। कुरैशी ने अपने पत्र में लिखा, ‘मैं भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ बल प्रयोग के खतरे के कारण हमारे क्षेत्र में खराब हो रहे सुरक्षा हालात की ओर आपका ध्यान आकर्षित करता हूं।’ कुरैशी ने लिखा, ‘भारतीय सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हमला स्पष्ट तौर पर एक कश्मीर निवासी ने किया था। यहां तक कि भारत ने भी यही कहा है। लेकिन जांच से पहले ही इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना बेतुकी बात है।’
विज्ञापन


उधर, भारत अपने उस रुख पर कायम है जिसके तहत वह कश्मीर मसले पर किसी भी तीसरे पक्ष के दखल को नकारता रहा है। वह भारत-पाक रिश्तों से जुड़े सभी मामलों को द्विपक्षीय तरीके से सुलझाना चाहता है। इस बीच पाक विदेश मंत्री ने पुलवामा हमले की जांच निष्पक्ष तरीके से करने का आग्रह भी संयुक्त राष्ट्र से किया। कुरैशी ने लिखा, ‘आप भारत से तनाव कम करने व हालात शांत करने के लिए पाक व कश्मीरियों से बातचीत करने को कह सकते हैं।’ विदेश मंत्री ने अनुरोध किया कि यह पत्र सुरक्षा परिषद और महासभा के सदस्यों के पास भी भेजा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरैशी ने बेशर्मी से उल्टे भारत पर लगाए आरोप

पुलवामा हमले में जैश द्वारा जिम्मेदारी लेने और उसका मुख्यालय पाक में होने के बावजूद कुरैशी ने बेशर्म होकर आरोप लगाया कि भारत ने घरेलू राजनीतिक कारणों से पाक के खिलाफ शत्रुतापूर्ण बयानबाजी बढ़ा दी है। इससे तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया है। पाक विदेश मंत्री ने लिखा कि भारत ने संकेत दिया है कि वह सिंधु जल संधि से पीछे हट सकता है। कुरैशी ने जोर दिया कि यह एक बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा, ‘तनाव कम करने के लिए कदम उठाना जरूरी है। तनाव कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed