फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan rattled by Operation Sindoor docu-series accuses India of spreading lies

Operation Sindoor: भारत से मिली हार पचा नहीं पा रहा पाकिस्तान, 'ऑपरेशन सिंदूर' की डॉक्यू सीरीज से तिलमिलाया

Wed, 19 Aug 2026 03:10 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 19 Aug 2026 03:10 PM IST
सार

डिस्कवरी की डॉक्यू सीरीज 'डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' में भारत की सैन्य कार्रवाई और सफलता को दिखाने पाकिस्तान में खलबली मच गई है। ISPR ने इस डॉक्यू सीरीज को लेकर एक बार फिर से फर्जी दावे करना शुरू कर दिया है।इसके साथ ही पाकिस्तान ने गीदड़भभकी देते हुए भविष्य में किसी भी सैन्य कार्रवाई का कड़ा जवाब देने की बात कही है।

विज्ञापन
Pakistan rattled by Operation Sindoor docu-series accuses India of spreading lies
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डिस्कवरी की डॉक्यू सीरीज 'डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' में भारत की सैन्य क्षमता के बेहतरीन प्रदर्शन को देख पाकिस्तान की सेना को मिर्ची लग गई है। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से असलियत को नकारते हुए फर्जी दावे किए हैं। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य सफलता के कमतर होने का फर्जी दावा दोहराया।

विज्ञापन


यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब डॉक्यू सीरीज में भारत के वरिष्ठ राजनीतिक और सैन्य नेताओं ने ऑपरेशन और उसके उद्देश्यों को लेकर विस्तार से बात की है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। चार दिन तक चला सैन्य टकराव 10 मई को दोनों देशों के बीच बनी सहमति के बाद थम गया था।
विज्ञापन


सच्चाई का कड़वा घूंट नहीं पीना चाहता पाकिस्तान
भारत की सैन्य क्षमता के उम्दा प्रदर्शन को ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन से पाकिस्तान नकारता रहा है। आईएसपीआर ने एक बार फिर इस 'कड़वी सच्चाई' को स्वीकार करने से बचने की कोशिश की है। पाकिस्तानी सेना ने फर्जी दावा करते हुए कहा कि भारत ने इतिहास को अपने मुताबिक पेश करने का रास्ता चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने फिर खोला फर्जी दावों का पुलिंदा
पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यू सीरीज में ऑपरेशन सिंदूर को '100 प्रतिशत सफल' बताए जाने के दावे को फर्जी चुनौती देने की कोशिश की। ISPR ने एक बार फिर अपना फर्जी दावा दोहराते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के आठ सैन्य विमानों को मार गिराया था। पाकिस्तान ने ये भी दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों के साथ पाकिस्तानी नागरिकों को भी निशाना बनाया गया था। हालांकि, सच्चाई यह है कि भारतीय सेना ने केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया था।

DGMOs की बातचीत के बाद थमा संघर्ष
पाकिस्तान ने खुद ही माना था कि दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMOs) के बीच बातचीत और सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के बाद संघर्ष समाप्त हुआ। पाकिस्तान ने कहा था कि उसके सैन्य अधिकारी ने संघर्ष को खत्म करने के लिए भारतीय सैन्य संचालन महानिदेशक से बात की थी। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम में अमेरिका की भूमिका का भी दावा किया। हालांकि, भारत ऐसे किसी भी दावे को पूरी तरह से खारिज करता रहा है।


ये भी पढ़ें: PM Rahman India Visit: रहमान के भारत दौरे को यादगार बनाना चाहते हैं पीएम मोदी; अधिकारियों को दिया गया निर्देश

पाकिस्तान की गीदड़भभकी
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन उसकी सेना देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। ISPR ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी सैन्य कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed