{"_id":"60da7e640ac84d316d08cddc","slug":"pakistan-puts-69-members-of-tlp-on-terrorist-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने टीएलपी के 69 सदस्यों को आतंकी सूची में डाला ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने टीएलपी के 69 सदस्यों को आतंकी सूची में डाला
Tue, 29 Jun 2021 07:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रावलपिंडी
एजेंसी, रावलपिंडी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Jun 2021 07:29 AM IST
सार
- टीएलपी के 39 अन्य सदस्यों के नाम पंजाब के ग्रह विभाग को भेजें गए हैं। इन्हें आतंकी गतिविधियों के संदिग्धों की निगरानी सूची में रखा जाएगा। इस प्रकार टीएलपी कुल 108 सदस्यों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-पाकिस्तान (टीएलपी) के 79 सदस्यों को आतंकियों की चौथी सूची में डाल दिया है। कुल 218 लोगों को इस सूची में रखा गया है। पंजाब के गृह विभाग ने रावलपिंडी में एंटी टेररिज्म एक्ट 1997 के तहत यह कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार टीएलपी के 39 अन्य सदस्यों के नाम पंजाब के ग्रह विभाग को भेजें गए हैं।
विज्ञापन
इन्हें आतंकी गतिविधियों के संदिग्धों की निगरानी सूची में रखा जाएगा। इस प्रकार टीएलपी कुल 108 सदस्यों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का शक है। उसके 17 लोग पहले ही घरों से गायब हैं। इनसे पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियां फैलाने का अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन
टीएलसी ने पाकिस्तान में अप्रैल में हिंसक प्रदर्शन किए थे। वह फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने पर नाराजगी जता रहे थे। हिंसा में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के घायल होने और 6 की मौत होने पर उसे प्रतिबंधित कर दिया गया था। आतंकियों की सूची में आने के मायने पाकिस्तान में इस सूची में आए लोगों को घर को छोड़ने से पहले पुलिस को सूचना देनी होती है। वे देश से बाहर नहीं जा सकते। उनके नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट ईसीएल में डाल दिए जाते हैं।
विज्ञापन