फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan punjab cm maryam nawaz suspends ms and staff multan nishtar hospital over hiv outbreak

Pakistan: डायलिसिस कराने आए मरीजों में फैलता रहा HIV संक्रमण: डॉक्टरों को सुध नहीं; अस्पताल का स्टाफ निलंबित

Sun, 24 Nov 2024 08:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Nov 2024 08:33 AM IST
सार

जांच में पता चला है कि एचआईवी मामलों की पुष्टि के बाद भी अस्पताल के स्टाफ ने मामलों को दबाने की कोशिश की, जिसकी वजह से संक्रमण और फैला। 

विज्ञापन
pakistan punjab cm maryam nawaz suspends ms and staff multan nishtar hospital over hiv outbreak
पाकिस्तान पंजाब की सीएम मरयम नवाज - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज ने मुल्तान के निश्तार अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को निलंबित करने का फैसला किया है। दरअसल इस अस्पताल के डायलिसिस विभाग से मरीजों में एचआईवी का संक्रमण फैला है। यही वजह है कि सीएम ने लापरवाही बरतने के आरोप में अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख समेत कई स्टाफ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


जांच में कर्मचारियों की मिली गंभार लापरवाही
जांच में अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल में गंभीर किस्म की लापरवाही की गई, जिसकी वजह से अस्पताल में डायलिसिस कराने वाले कर्मचारियों में एचआईवी का संक्रमण फैला। मरियम नवाज ने अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट समेत विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर मुहम्मद काजिम, गुलाम अब्बास (नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख), पूनम खालिद (एसोसिएट प्रोफेसर), मोहम्मद कदीर (सीनियर रजिस्ट्रार), मलियाह जौहर, मोहम्मद आलमगीर (नेफ्रोलॉजी विभाग के मेडिकल ऑफिसर) और हेड नर्स नहीद परवीन शामिल हैं। जांच में पता चला है कि एचआईवी मामलों की पुष्टि के बाद भी अस्पताल के स्टाफ ने मामलों को दबाने की कोशिश की, जिसकी वजह से संक्रमण और फैला। 
विज्ञापन


सरकार के फैसले के विरोध में उतरे अस्पताल के अन्य कर्मचारी
जांच में पता चला है कि डायलिसिस कर्मचारियों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डिस्पोजेबल किट को कई मरीजों में इस्तेमाल किया जा रहा था, इसकी वजह से ही एचआईवी संक्रमण किडनी के मरीजों में फैला। दूसरी लापरवाही ये रही कि अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और कर्मचारियों ने कई हफ्तों तक डायलिसिस विभाग का दौरा ही नहीं किया। मामला बढ़ने के बाद पंजाब की सीएम मरियम नवाज ने निश्तार अस्पताल का दौरा किया और गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हालांकि अस्पताल कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की और सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed