{"_id":"641a5d390939108112012211","slug":"pakistan-pti-leader-among-10-killed-in-targeted-attack-by-rival-group-latest-news-update-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Targeted Attack: घात लगाकर किए गए हमले में 10 की मौत, इसमें एक स्थानीय पीटीआई नेता भी शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Targeted Attack: घात लगाकर किए गए हमले में 10 की मौत, इसमें एक स्थानीय पीटीआई नेता भी शामिल
Wed, 22 Mar 2023 09:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:38 AM IST
सार
हमले के बाद मुंसिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्हें अपनी मौत से कुछ घंटे पहले लंगड़ा गांव में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस(फाइल)
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान में हवेलियां के लंगरा गांव घात लगाकर किए गए हमले में एक स्थानीय पीटीआई नेता समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। पीटीआई नेता की पहचान आतिफ मुंसिफ खान के रूप में हुई है। एबटाबाद के डीपीओ उमर तुफैल के मुताबिक, हवेलियां तहसील के मेयर आतिफ एक कार में यात्रा कर रहे थे, जब उन पर हमला किया गया। गोलीबारी में एक गोली कार के ईंधन टैंक में जा लगी, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, हमले में कार पूरी तरह से खाक हो गई। दो घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को एबटाबाद जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। कुछ रिपोर्ट में कार पर हमला करने के लिए रॉकेट के इस्तेमाल का भी दावा किया है।
विज्ञापन
मुंसिफ ने 2022 में खैबर पख्तूनख्वा स्थानीय निकाय चुनाव में एबटाबाद की हवेलियां तहसील से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। बाद में वे पीटीआई में शामिल हो गए थे। उनके पिता मुंसिफ खान जादून केपी विधानसभा के पूर्व सदस्य थे और प्रांतीय मंत्री रहे। 1990 के दशक में उनकी भी हत्या कर दी गई थी। हमले के बाद मुंसिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्हें अपनी मौत से कुछ घंटे पहले लंगड़ा गांव में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन