{"_id":"5ed922567f2a1447cf5ee413","slug":"pakistan-president-arif-alvi-thanks-to-china-for-help-offers-to-deepen-friendship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने मदद के लिए चीन को कहा शुक्रिया, दोस्ती गहरी करने का जताया भरोसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने मदद के लिए चीन को कहा शुक्रिया, दोस्ती गहरी करने का जताया भरोसा
Thu, 04 Jun 2020 10:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, इस्लामाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इस्लामाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:07 PM IST
सार
- चीनी सेना की मेडिकल टीम को राष्ट्रपति भवन बुलाया, मिलकर संकट से निबटेंगे दोनों देश
- कोरोना बना पाकिस्तान-चीन की दोस्ती को और मज़बूत करने का कारगर बहाना
विज्ञापन
Chinese Premier Li Keqiang with Pakistani President Arif Alvi
- फोटो : Xinhua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चीनी सेना के मेडिकल विशेषज्ञों से मुलाताक कर उन्हें अपने मुल्क में संकट के इस वक्त में मदद पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन ऐवान-ए-सदर में राष्ट्रपति ने चीनी प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि कुछ देश कोरोना वायरस को लेकर चीन को जबरदस्ती अपना निशाना बना रहे हैं और मामले का राजनीतिकरण करके चीन पर तरह तरह के दबाव बना रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान ऐसे मौके पर चीन के साथ खड़ा है और ऐसे वक्त में चीन की ओर से की जा रही मदद के लिए उसका शुक्रगुजार है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति अल्वी ने कहा कि चीनी सेना के मेडिकल विशेषज्ञों की टीम दिन रात मेहनत कर रही है और पाकिस्तान के तमाम अस्पतालों में जाकर डॉक्टर्स समेत तमाम कर्मचारियों को बाकायदा कोरोना से लड़ने के लिए ट्रेनिंग दे रही है। उन्होंने इसे पाकिस्तान और चीन के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सहयोग की एक मिसाल बताया।
विज्ञापन
चीनी मेडिकल टीम के प्रमुख झाउ फेहू और पाकिस्तान में चीन के राजदूत याओ जिंग ने कहा है कि पाकिस्तान उन्हें पूरा सहयोग कर रहा है और कोरोना एक वैश्विक बीमारी है, इसे चीन से जोड़कर देखा जाना सही नहीं है। चीन इस संकट से बचने में और इसका असर कम से कम करने के लिए पाकिस्तान की हर संभव मदद कर रहा है।
जाहिर है पाकिस्तान और चीन के बीच गहरे होते रिश्तों और कोरोना संकट के वक्त पाकिस्तान का चीन के प्रति अतिरिक्त झुकाव भारत के लिए चिंता पैदा करने वाला है। लेकिन कूटनीतिक तौर पर दोनों देशों के लिए कोरोना आपसी नज़दीकी बढ़ाने का एक मजबूत और कारगर हथियार भी साबित हो रहा है।