फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Politics Imrans party will approach Supreme Court National Assembly members resignation case

Pakistan Politics: सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी इमरान की पार्टी, नेशनल असेंबली सदस्यों के इस्तीफे का मामला

Sun, 01 Jan 2023 11:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 11:05 PM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेशनल असेंबली से अपने सदस्यों के इस्तीफे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। स्पीकर पीटीआई सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Pakistan Politics Imrans party will approach Supreme Court  National Assembly members resignation case
Pakistan- Imran Khan - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेशनल असेंबली से अपने सदस्यों के इस्तीफे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। स्पीकर पीटीआई सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। पीटीआई अगले हफ्ते शीर्ष अदालत में आवेदन दाखिल करेगी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई के महासचिव असद उमर की तरफ से वकील चौधरी फैजल हुसैन पहले ही इस्लामाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। इसमें उन्होंने तत्कालीन डिप्टी स्पीकर की ओर से 123 सांसदों के इस्तीफे को स्वीकार करने के फैसले को प्रभावी नहीं मानने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है जिसके बाद स्पीकर के पास इसके सत्यापन के संबंध में कोई अधिकार नहीं रह जाता।
विज्ञापन


पीटीआई ने हाईकोर्ट से यह भी अनुरोध किया था कि वह स्पीकर को निर्देशित करे कि सभी 123 सदस्यों के त्यागपत्र को चुनाव आयोग (ईसीपी) के पास भेजे, ताकि वह उनकी सीटों पर उपचुनाव कराने की व्यवस्था करे। लेकिन हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्ल ने पीटीआई की याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed