फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Politics Has Imran Khan compromised with newly created situation Know the whole matter Updates

Pakistan Politics: क्या इमरान खान ने पाकिस्तान में नए बने हालात से कर लिया है समझौता? जानें पूरा मामला

Mon, 28 Nov 2022 04:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Nov 2022 04:19 PM IST
सार

पर्यवेक्षकों ने इस बात पर गौर किया है कि सरकार ने पीटीआई की मांग राजनीतिक रुख के तौर पर नहीं, बल्कि व्यावहारिक कारणों से ठुकराई है। इसे इमरान खान को अपना चेहरा बचाने के दिए गए अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Pakistan Politics Has Imran Khan compromised with newly created situation Know the whole matter Updates
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : Social Media

विस्तार

क्या पाकिस्तान सरकार और ऐस्टैबलिशमेंट पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक अभियान पर लगाम लगाने में कामयाब हो गए हैं? अपने लॉन्ग मार्च को इस्लामाबाद पहुंचने से पहले ही खत्म कर देने के इमरान खान के फैसले के बाद यह प्रश्न उठा है। समझा जाता है कि लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर के नए सेनाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से इमरान खान के लिए प्रतिकूल स्थितियां बन गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी को समझते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान ने लॉन्ग मार्च को रावलपिंडी से आगे ना जाने का फैसला किया।

विज्ञापन


अब पाकिस्तान सरकार ने दो टूक कह दिया है कि जल्द चुनाव कराने की पीटीआई की मांग किसी रूप में नहीं मानी जाएगी। योजना विकास मंत्री अहसान इकबाल ने रविवार को कहा- ‘जहां तक चुनावों का सवाल है, तो यह पीटीआई भी जानती है कि समय से पहले चुनाव कराना संभव नहीं है। अभी सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास में छह से आठ महीने लगेंगे। इसलिए आम चुनाव अगले साल अगस्त के पहले नहीं हो सकते।’
विज्ञापन


इकबाल ने कहा कि अगले साल मार्च या अप्रैल में नई जनगणना के नतीजे जारी होंगे। सिंध की प्रांतीय सरकार ने साफ कहा है कि नए चुनाव नई जनगणना के आधार पर ही होने चाहिए। इसलिए अगर मार्च या अप्रैल में जनगणना के नतीजे सामने आते हैं, तो निर्वाचन आयोग को चुनाव क्षेत्रों के परिसीमन में चार से पांच महीने लगेंगे। इकबाल ने संकेत दिया कि चुनाव नेशनल असेंबली का कार्यकाल पूरा होने से ठीक पहले अगले साल अक्टूबर में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों ने इस बात पर गौर किया है कि सरकार ने पीटीआई की मांग राजनीतिक रुख के तौर पर नहीं, बल्कि व्यावहारिक कारणों से ठुकराई है। इसे इमरान खान को अपना चेहरा बचाने के दिए गए अवसर के रूप में देखा जा रहा है। ऐसी भी अटकलें लगी हैं कि शहबाज शरीफ सरकार ने अंदरूनी तौर पर पीटीआई से संवाद कायम किया है। लॉन्ग मार्च टालने का फैसला इसी का नतीजा था। 

इमरान खान के इस फैसले से उनके समर्थकों को मायूसी हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुल कर इसका इजहार किया है। सोशल मीडिया टिप्पणियों में कहा गया है कि इमरान खान ने थकान का परिचय दिया है। इसका उनकी लोकप्रियता पर पड़ेगा। इमरान खान ने बीते शनिवार को लॉन्ग मार्च खत्म करने की घोषणा करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के सदस्य अब प्रांतीय असेंबलियों से इस्तीफा दे देंगे। 

लॉन्ग मार्च की शुरुआत पिछले 28 अक्टूबर को लाहौर से हुई थी। तीन नवंबर को वजीराबाद में इमरान खान पर हुए हमले के बाद इसे रोक दिया गया था। उस हमले में खान गोली लगने से घायल हो गए थे। बाद में लॉन्ग मार्च पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी के नेतृत्व में दोबारा शुरू किया गया। पीटीआई ने एलान किया था कि ये मार्च राजधानी इस्लामाबाद तक जाएगा और उसके बाद इसके आगे का कार्यक्रम घोषित किया गया जाएगा। 


शनिवार को लॉन्ग मार्च खत्म करने की घोषणा के बाद इमरान खान ने एक ट्विट में कहा- ‘जब तक देश में कानून का राज और असली आजादी कायम नहीं हो जाती, हमारी तहरीक जारी रहेगी।’ लेकिन इसे महज एक सियासी बयान के रूप में देखा गया है। सियासी हलकों में ऐसी अटकलों का जोर है कि इमरान खान ने नए बने हालात से समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed