फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Political crisis, PM Imran Khan will share threat letter with senior journalists today

पाक में सियासी संकट जारी: पीएम इमरान आज पत्रकारों से साझा करेंगे धमकी भरा पत्र, लगाया था विदेशी साजिश का आरोप

Wed, 30 Mar 2022 01:54 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Mar 2022 01:54 PM IST
सार

इस्लामाबाद में इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट सुविधा के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को एक विदेशी आयातित संकट घोषित किया।

विज्ञापन
Pakistan Political crisis, PM Imran Khan will share threat letter with senior journalists today
इमरान खान(फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान में सियासी संकट लगातार गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी कुर्सी बचाने के लिए रोजाना कोई न कोई हथकंडा अपना रहे हैं। उन्होंने इस सियासी उथल-पुथल के बीच विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें विदेश से धमकी भरा पत्र मिल रहा है और वे इस पत्र को आज पत्रकारों से साझा करेंगे। हालांकि विपक्षी पार्टियों ने इसे संसद में साझा करने की चुनौती दी थी लेकिन वे इस बात से मुकर गए थे। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस धमकी भरे पत्र में आखिर क्या लिखा गया है। वहीं आज इस्लामाबाद में इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट सुविधा के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को एक विदेशी आयातित संकट घोषित किया।

विज्ञापन


एमक्यूएम-पी ने छोड़ा इमरान का साथ
इमरान खान की सरकार की विदाई लगभग तय हो गई है। दरअसल, पीएम इमरान खान नीत पीटीआई के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन से मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट- पाकिस्तान (MQM-P) ने भी नाता तोड़ लिया है। उसने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान में विपक्ष का साथ देने का एलान किया है। 
विज्ञापन


एमक्यूएम-पी द्वारा इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का साथ छोड़ना बड़ा झटका है, क्योंकि उनके समर्थक दलों व सांसदों की संख्या लगातार घट रही है। उनकी सरकार अल्पमत में आ चुकी है। जियो टीवी के अनुसार इमरान सरकार पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में बहुमत खो चुकी है, भले ही पाक नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान तीन अप्रैल को होने वाला है और इसके बाद औपचारिक पतन होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुमत के लिए 172 सांसदों का समर्थन
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की कुल सदस्य संख्या 342 है। बहुमत के लिए 172 सांसदों का समर्थन चाहिए। इमरान नीत पीटीआई गठबंधन के पास 179 सदस्य थे, लेकिन MQM-P द्वारा साथ छोड़ने से उसके पास 164 सदस्य रह गए हैं। दूसरी ओर विपक्ष की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। इमरान के 24 सांसद बागी बताए जा रहे हैं, अब यदि वे अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन नहीं करें तो भी सरकार गिर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed