फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Police refuse to register case against Major General in attack on Imran Khan

Pakistan: इमरान पर हमले में मेजर जनरल पर केस दर्ज करने से पुलिस का इनकार, पीटीआई ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 07 Nov 2022 04:34 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 07 Nov 2022 04:34 AM IST
सार

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी शनिवार देर रात इमरान से मिलने लाहौर पहुंचे। उन्होंने इमरान खान और सरकार के बीच सुलह के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
Pakistan: Police refuse to register case against Major General in attack on Imran Khan
Imran Khan - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन भी हत्या की साजिश के आरोप में केस दर्ज नहीं किया। इसे लेकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, पुलिस पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने को तैयार है, लेकिन मेजर जनरल फैजल नसीर के खिलाफ शिकायत नहीं लेना चाहती।

विज्ञापन


राष्ट्रपति आरिफ अल्वी इमरान से मिलने पहुंचे 
उधर, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी शनिवार देर रात इमरान से मिलने लाहौर पहुंचे। उन्होंने इमरान खान और सरकार के बीच सुलह के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा है। अल्वी ने कहा कि देश आर्थिक मोर्चे पर नाजुक हालात से गुजर रहा है। ऐसे में देश में राजनीतिक अस्थिरता के गंभीर नतीजे हो सकते हैं। देशहित में उन्होंने सरकार और इमरान के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा है, ताकि देश से जुड़े बड़े मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच आम राय बन सके। हालांकि, पार्टी प्रमुख इमरान खान लगातार प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मेजर जनरल फैजल के इस्तीफे पर अड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृहमंत्री राणा सनाउल्ला और मेजर जनरल फैसल नसीर ने 2011 में पंजाब के पूर्व गवर्नर सलमान तासीर की तरह धार्मिक उन्मादियों के हाथों उनकी हत्या की साजिश रची। एजेंसी
विज्ञापन


हालांकि, लाहौर पुलिस ने अपने वक्तव्य में कहा कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत ही नहीं मिली है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान के रिश्तेदार एवं वकील हसन नियाजी ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी कोई पावती रसीद नहीं दी। जबकि पीटीआई का आरोप है कि  सेना की तरफ से डराने-धमकाने की वजह से पुलिस प्राथमिकी तक दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार के चार गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने गोलीबारी मामले में एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वजीराबाद पुलिस ने बताया कि संघीय एजेंसी के साथ संयुक्त कार्रवाई में खालिद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ के आधार पर उसके दो बेटे और पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। असल में घटनास्थन पर हमलावर से मिली पिस्टल का लाइसेंस खालिद के नाम था। गोलीबारी में पीटीआई के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी और खान समेत 14 लोग घायल हुए हैं।

मंगलवार से फिर शुरू होगा मार्च
इमरान ने रविवार को कहा कि मंगलवार से उनका हकीकी आजादी मार्च ठीक उसी जगह से फिर शुरू होगा, जहां उनपर हमला हुआ था। 10-15 दिन के भीतर यह मार्च लाहौर से होते रावलपिंडी पहुंच जाएगा, जहां वे इसमें शामिल होंगे।  


पुलिस कैंप पर डकैतों का हमला डीएसपी सहित सात की मौत
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में घटकी स्थित पुलिस कैंप पर डकैतों के हमले में एक डीएसपी सहित सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पुलिस उप माहनिरीक्षक जावेद जिस्कानी ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है। अचानक 150 से ज्यादा डकैतों ने कैंप पर हमला कर दिया। हमले में एक डीएसपी, दो  थाना प्रभारी व चार उपनिरीक्षक की मौत हो गई। जिस्कानी ने बताया कि मृतकों के शवों के साथ ही 20 पुलिसकर्मियों को डकैत अपने साथ बंधक बनाकर ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed