फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz Sharif congratulates Narendra Modi on taking oath as the PM News and Updates

Pakistan: विश्व कप में हार के बाद शहबाज शरीफ को याद आए मोदी, नतीजों के पांच दिन बाद दी सत्ता में वापसी की बधाई

Mon, 10 Jun 2024 01:40 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:40 PM IST
सार

पाकिस्तान से पीएम नरेंद्र मोदी को चुनाव जीतने पर बधाई नहीं दी गई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना था कि बधाई देना जल्दबाजी होगी। हालांकि अब पांच दिन बाद यहां के प्रधानमंत्री शरीफ ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz Sharif congratulates Narendra Modi on taking oath as the PM News and Updates
शहबाज शरीफ, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

नौ जून का दिन भारत और भारतवासियों के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। इस दिन लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के पद के लिए शपथ ली। ये भव्य शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ कई कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं, दूसरी तरफ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को हरा दिया। इन सबके बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को याद आ गया कि नरेंद्र मोदी को पीएम बनने की बधाई देनी हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हालांकि, शहबाज ने नतीजों के पांच दिन बाद सत्ता में वापसी की बधाई दी, जिस पर कई सवाल खड़े हो गए। 
विज्ञापन


भारतीय प्रधानमंत्री को बधाई देना जल्दबाजी होगी
शपथ ग्रहण समारोह से पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा था कि पाकिस्तान भारत समेत अपने सभी पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध चाहता है। हम बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाना चाहते हैं। बलोच से पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है? इसपर उन्होंने कहा था, 'भारत के लोगों को अधिकार है कि वे किसे अपना नेता चुनते हैं। हमें उनकी चुनावी प्रक्रिया पर कोई बात नहीं करनी है। अभी नई सरकार ने आधिकारिक तौर पर शपथ नहीं ली है। इसलिए भारतीय प्रधानमंत्री को बधाई देने के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बलोच ने कहा था, पाकिस्तान ने हमेशा भारत समेत अपने सभी पड़ोसियों के साथ सहयोगात्मक संबंध चाहा है। हमने जम्मू-कश्मीर के मुख्य विवाद समेत सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए लगातार रचनात्मक बातचीत की वकालत की है।

नेपाल के पीएम ने भी दी बधाई
इससे पहले, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए शुभकामनाएं दी। नेपाली पीएम ने लिखा था कि 'मैंने भारत के प्रधानमंत्री को लगातार तीसरे कार्यकाल की बधाई दी। हमने नेपाल और भारत के संबंधों को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे भारत के साथ संबंध और मजबूत और समृद्ध होंगे।'

2024 का लुक रहा खास
गौरतलब है, शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने शपथ ली। इसके बाद अमित शाह, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान समेत कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। वैसे तो समारोह में होने वाले मंत्रीगण से लेकर सभी पारंपरिक परिधानों में दिखाई दे रहे थे, लेकिन हर किसी की नजर पीएम मोदी पर भी। दरअसल, पीएम मोदी का इस बार का लुक पिछले दो बार के लुक से काफी अलग था। आइए आपको बताते हैं कि उनका लुक अलग क्यों था ?


पीएम मोदी हर समारोह के लिए खास कपड़ों का चुनाव करते हैं। चाहे स्वतंत्रता दिवस के दिन उनकी पगड़ी का रंग हो या फिर केदारनाथ में पारंपरिक परिधान पहनना हो, वो हमेशा जगह के हिसाब से ही अपने कपड़े चुनते हैं। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर अपने तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में पीएम ने कैसा लुक कैरी किया। सबसे पहले बात करते हैं पीएम मोदी के इस बार के लुक की। इस साल शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने सफेद रंग के ही कुर्ते और चूड़ीदार पायजामे के साथ नीले रंग की हाफ जैकेट कैरी की। ये जैकेट बंद गले की थी। इसके अलावा उन्होंने इसके साथ काले रंग के जूते ही कैरी किए थे। अक्सर ये देखा जाता है कि खास मौकों पर प्रधानमंत्री कुर्ता-पायजामा और बंदगला जैकेट में नजर आते हैं। इस लुक में उनका अंदाज भी काफी अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed