फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Sharif announces relief package of Rs 50 billion for domestic electricity consumers

Pakistan: पाकिस्तान में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 50 अरब रुपये का राहत पैकेज, पीएम शहबाज शरीफ ने की घोषणा

Tue, 09 Jul 2024 09:53 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 09 Jul 2024 09:53 PM IST
सार

पाकिस्तान में बिजली के दाम बढ़ाए गए थे और इस वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रही शहबाज शरीफ सरकार को कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 50 अरब रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।

विज्ञापन
Pakistan PM Sharif announces relief package of Rs 50 billion for domestic electricity consumers
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 50 अरब रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। दरअसल, पाकिस्तान में बिजली के दाम बढ़ाए गए थे और इस वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रही शहबाज शरीफ सरकार को कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इस्लामाबाद में ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहबाज शरीफ ने कहा कि यह राहत राशि उन उपभोक्ताओं के लिए है, जो प्रति महीने 200 यूनिट से अधिक बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आम जनता को राहत देने के लिए लिया गया फैसला- शहबाज शरीफ 
शहबाज शरीफ ने कहा, ‘आज 200 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 50 अरब रुपये के राहत पैकेेज का घोषणा की गई है। इस तरह उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट चार से सात रुपये की छूट मिलेगी।’ पीएम शरीफ ने आगे कहा कि इस पैकेज से देशभर के 25 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।  यह देश में कुल बिजली उपभाक्ताओं का 94 प्रतिशत है। शहबाज शरीफ के अनुसार, ‘बिजली की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आम जनता को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गर्मी के मौसम के दौरान बिजली संकट से निपटना सबसे मुश्किल होता है। हालांकि, अक्तूबर महीने से बिजली की खपत कम होने लगती है।’
विज्ञापन


बिजली के बढ़े हुए दामों से जनता में था आक्रोश 
पाकिस्तान की सरकार पसोपेश की स्थिति में है क्योंकि अंरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शहबाज शरीफ  पर बिजली के दाम बढ़ाने का दबाव डाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान को नया बेलआउट पैकेज प्राप्त करना है। उधर हर बार बिजली के दामों में बढ़ोतरी से जनता के बीच आक्रोश है। अब शहबाज शरीफ को इस बात का डर था कि कहीं जनता गुस्से में सड़कों पर न उतर जाए। इस वजह से पिछले सप्ताह बिजली के दामों में 51 प्रतिशत बढ़ोतरी के फैसले को वापस ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल एस्टेट क्षेत्र में नए कर लगाए जाएंगे- शहबाज शरीफ
पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार आईएमएफ के साथ तीन वर्ष के कार्यक्रम पर हस्ताक्षर करने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आईएफएफ से बेल आउट पैकेज लिया है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान में अब रियल एस्टेट क्षेत्र में नए कर लगाए जाएंगे। इससे सरकारी राजकोष में करीब 100 अरब रुपये आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed