{"_id":"6055cb1d49393060f67a6dba","slug":"pakistan-pm-imran-khan-tests-positive-for-covid-19-after-getting-chinese-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान खान और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान खान और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
Sat, 20 Mar 2021 03:48 PM IST
कुमार संभव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान।
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही चीन की कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। फिलहाल, वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। पीएम इमरान खान के विशेष सहायक ने उनके संक्रमित होने की ट्वीट कर जानकारी दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं अब पाकिस्तान से आ रही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 18 मार्च को इमरान खान ने चीन की साइनोफार्मा वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। चीन की यह एकमात्र वैक्सीन पाकिस्तान में अभी उपलब्ध है, जिसकी कोरोना से बचाव के लिए दो खुराक लेना जरूरी है। चीन ने पाकिस्तान को एक फरवरी को पांच लाख टीके मुहैया कराए थे। ये टीके दान में दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके दूसरे ही दिन से पाकिस्तान ने देश में टीकाकरण शुरू कर दिया था। चीन से टीके की दूसरी खेप 17 मार्च को पाकिस्तान पहुंची थी। इसके दूसरे दिन पीएम इमरान खान ने टीका लगवाया था और दो दिन बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
Prime Minister Imran Khan's wife and First Lady Bushra Bibi has also tested positive for coronavirus: Pakistan Media
— ANI (@ANI) March 20, 2021
20 मार्च 2021: एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए
पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 623,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 579,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है।
पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
इधर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के कोविड-19 से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी गई।