{"_id":"60bf31a4f4cfa043947eb48f","slug":"pakistan-pm-imran-khan-personally-handling-chinese-vaccine-issue-with-saudi-arabia-and-other-countries-sheikh-rashid","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत: चीनी वैक्सीन बनी इमरान खान के जी का जंजाल, जनता ने पूछे सवाल तो अरब देशों को मनाने में जुट गए पीएम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुसीबत: चीनी वैक्सीन बनी इमरान खान के जी का जंजाल, जनता ने पूछे सवाल तो अरब देशों को मनाने में जुट गए पीएम
Tue, 08 Jun 2021 02:30 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:30 PM IST
सार
चीन की वैक्सीन लगवाने वाले पाकिस्तान के नागरिकों को खाड़ी देशों ने बैन कर दिया है। इसके बाद से पाकिस्तान की जनता का इमरान खान पर गुस्सा फूट पड़ा। नाराज जनता को मनाने के लिए अब इमरान खान मध्य-पूर्व के देशों को चीनी वैक्सीन के फायदे गिनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : UN Hindi
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने सबसे गहरे दोस्त चीन की वैक्सीन से टीकाकरण कराना जी का जंजाल बन गया है। सऊदी समेत कई खाड़ी देशों ने चीनी वैक्सीन को मान्यता नहीं दी है। दूसरी तरफ इसे लगवाने वाले पाकिस्तानियों के आने पर रोक भी लगा दी है। ऐसे में उनके खाड़ी देशों में पढ़ने, काम या हज के लिए जाने की उम्मीदों को झटका लगा है। इससे लोगों में इमरान के खिलाफ भयंकर नाराजगी है और वे पीएम से सवाल पूछा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री इमरान खान को खुद चीनी वैक्सीन की मार्केटिंग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
चीन की वैक्सीन पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। हज यात्रा या रोजगार के लिए पाकिस्तानी नागरिक सऊदी अरब जाना चाहते हैं, लेकिन सऊदी और दूसरे खाड़ी देश चीनी वैक्सीन लगवाने वाले पाकिस्तानियों को वीजा नहीं दे रहे हैं। बता दें कि चीन की दो वैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से तो मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन सऊदी अरब, यूएई समेत कई देश इन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस वजह से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में पीएम इमरान खान को उन्हें मनाने के लिए आना पड़ा है।
विज्ञापन
शेख रशीद ने रविवार को माना कि सऊदी अरब और दूसरे खाड़ी देश उन पाकिस्तानियों को वीजा इश्यू नहीं कर रहे हैं, जिन्होंने चीन में बनी वैक्सीन लगवाई हैं। रशीद ने कहा कि हमारे लिए भी यह बहुत फिक्र की बात है कि खाड़ी देश ऐसा कर रहे हैं, लेकिन इस मामले का कोई रास्ता तो निकालना ही होगा। कैबिनेट मीटिंग में प्रधानमंत्री ने खुद कहा कि वे इस मामले पर सभी संबंधित देशों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
जनता ने पूछे सरकार से सवाल
सरकार से नाराज कुछ लोग अब हर मंच पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। इनका कहना है कि अगर चीनी वैक्सीन को दुनिया के दूसरे देश मंजूरी दे ही नहीं रहे तो फिर इमरान सरकार ने ये वैक्सीन क्यों खरीदीं? सऊदी और दूसरे खाड़ी देशों ने अब तक फाइजर, एस्ट्राजेनिका, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को ही अप्रूवल दिया है।
पाकिस्तान ने कुछ डोज रूस की स्पुतनिक वैक्सीन के खरीदे हैं। अमेरिका या ब्रिटेन की कोई वैक्सीन उनके पास नहीं है। ऐसे में लोगों की नाराजगी और बढ़ रही है। इस पर रशीद कहते हैं कि अगर कोई देश चीन की वैक्सीन को मंजूरी नहीं देता तो इससे महामारी कैसे खत्म होगी। दिक्कत बढ़ती जाएगी।