फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan mum over Uighurs issue, says China is good friend

उइगुरों पर पूछे सवाल पर इमरान ने काटी कन्नी, कहा- चीन हमारा अच्छा दोस्त, हर मुश्किल घड़ी में की मदद

Thu, 23 Jan 2020 01:54 PM IST
अनवर अंसारी एएनआई, बॉन
एएनआई, बॉन Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 23 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan mum over Uighurs issue, says China is good friend
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : ट्विटर

चीन द्वारा उइगुर मुस्लिमों के खिलाफ किए जा रहे कार्यों को लेकर सारी दुनिया में जहां उसकी आलोचना की जा रही है। वहीं, इस मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुप्पी साधी हुई है।  एक साक्षात्कार में जब उनसे इस विषय पर पूछा गया तो उन्होंने इस पर जवाब देने के बजाय कहा कि चीन हमारा बेहद अच्छा दोस्त हैं जिसने हर मुश्किल घड़ी में हमारी मदद की है। 

विज्ञापन


जर्मनी के डीडब्लू न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में इमरान खान ने कश्मीर के मुद्दे पर लंबी बात की, लेकिन जब उइगुर मुस्लिमों की बात आई तो उन्होंने कहा कि चीनी काफी संवेदनशील हैं और इसीलिए इस्लामाबाद उनके साथ उइगुर मुद्दे पर चर्चा करने से बचता है। 
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि वह कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत की आलोचना करते हैं, लेकिन वह उइगुर मुद्दे पर इतने मुखर क्यों नहीं है? इस पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके पीछे दो कारण हैं, पहला जो भारत में हो रहा है उसका पैमाना चीन में उइगुरों के साथ होने वाले बर्ताव की तुलना के बराबर नहीं है। दूसरा चीन हमारा अच्छा दोस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन ने हमारी सरकार को विरासत में मिले आर्थिक संकट के कारण उत्पन्न हुए हमारे सबसे कठिन दौर के दौरान मदद की है। इसलिए, हम निजी तौर पर चीन के साथ संवेदनशील मुद्दों पर बात करते हैं ना कि सार्वजनिक रूप।

चीन की अपने देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों पर नकेल कसने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई है। चीन पर उइगुरों को बड़े पैमाने पर नजरबंदी शिविरों में भेजने, उनकी धार्मिक गतिविधियों में दखल देने और समुदाय को जबरदस्ती फिर से शिक्षा या स्वदेशीकरण से गुजरने के लिए भेजने का आरोप है। हालांकि, पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। 

जब भारत ने पिछले साल अगस्त में अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया था, तो पाकिस्तान ने नई दिल्ली के खिलाफ बयानबाजी की थी और क्षेत्र में मुसलमानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी। खान ने खुद को कश्मीरी लोगों का राजदूत भी बताया था।


हालांकि, जब चीन द्वारा मुस्लिमों के साथ व्यवहार करने की बात आती है, तो पाकिस्तान मूक हो जाता है और जब उस पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो पाकिस्तान के पीएम ने यह कहते हुए इसे अलग करने की कोशिश की कि उसके अपने देश में बहुत कुछ चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed