{"_id":"62522b7438ed016eca5a0349","slug":"pakistan-pm-imran-khan-hit-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan : पाकिस्तान की सियासत से उखड़े इमरान खान, सोशल मीडिया की पिच पर जमे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Imran Khan : पाकिस्तान की सियासत से उखड़े इमरान खान, सोशल मीडिया की पिच पर जमे
Sun, 10 Apr 2022 06:49 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 Apr 2022 06:49 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर इमरान खान की यूजर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि यह पाकिस्तान के लिए दुखद दिन है। पाकिस्तान ने एक सच्चे राजनेता को कुर्सी से हटा दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रिकेट की पिच पर हमेशा जमे रहे इमरान खान अपनी सियासी पारी में क्लीन बोल्ड हो गए। आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होने के बाद उनकी सरकार गिर गई। लेकिन इसके बावजूद इमरान खान अपने समर्थकों के बीच हीरो बने हुए हैं। पाकिस्तान की सियासत से उखड़े इमरान खान, सोशल मीडिया की पिच पर जमे हुए हैं। लोग उनकी कुर्सी जाने को दुखद दिन बता रहे हैं। ट्विटर पर #ImranKhan ट्रेंड कर रहा है और लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मिस्बाह हसन नाम के एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा- यह पाकिस्तान के लिए दुखद दिन है! इमरान खान पाकिस्तान के सबसे महान पीएम थे। एक सच्चे राजनेता जिन्होंने देश को सैन्य भ्रष्टाचार और आतंक के खिलाफ युद्ध के अंधेरे से बाहर निकाला। वह परिस्थितियों का शिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिबा नाम की एक यूजर ने लिखा कि इतिहास एक ऐसे शख्स को याद रखेगा जो आखिरी मिनट तक लड़ा। खेल खत्म नहीं हुआ है वह जल्द ही 2023 में और मजबूती से आने वाला है। बस दुआ करें कि अल्लाह हमारे देश को काले कुत्तों से बचाए। वॉट ए मैन।
एक यूजर ने लिखा कि भाई इमरान खान, चाहे कुछ भी हो, हम जानते हैं कि आप भ्रष्ट राजनेताओं के विपरीत हैं, आशा की किरण हैं, और हम संयुक्त राष्ट्र में हमारे प्यारे पैगंबर की शान में कही गई बातों को कभी नहीं भूलेंगे। अल्लाह आपका साथ दे।
एक मेमूना खान की यूजर ने लिखा कि आप बहुत बहादुर राजनेता हैं। आपका कोई मुकाबला नहीं कर सकता।