{"_id":"620940c2023a7642b43da016","slug":"pakistan-pm-imran-khan-bushra-bibi-s-separation-news-surfaces-officers-and-her-friends-deny-warns-of-strict-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: रिपोर्ट्स में दावा - पीएम इमरान खान की तीसरी शादी भी टूटने की कगार पर, बुशरा बीबी ने घर छोड़ा, दोस्त ने किया खंडन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: रिपोर्ट्स में दावा - पीएम इमरान खान की तीसरी शादी भी टूटने की कगार पर, बुशरा बीबी ने घर छोड़ा, दोस्त ने किया खंडन
Tue, 15 Feb 2022 01:03 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:03 AM IST
सार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कुल तीन शादी कर चुके हैं, बुशरा बीबी उनकी तीसरी पत्नी हैं। दोनों की शादी 2018 में हुई थी।
विज्ञापन
इमरान खान-बुशरा बीबी शादी की तस्वीर (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार अपनी विदेश नीति के लिए विपक्ष के निशाने पर रहते हैं। हालांकि, इस बार जिस मामले में वे घिरे हैं, उसकी वजह राजनीति से नहीं जुड़ी है, बल्कि इस बार मामला उनके घर का है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इमरान खान से नाराज होकर उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने घर छोड़ दिया है और वे लाहौर चली गई हैं। हालांकि, इन खबरों को इमरान के राजनीतिक सहायक शहबाज गिल ने नकार दिया है।
विज्ञापन
गिल के मुताबिक, "एक पत्रकार ने इमरान खान को लेकर झूठे और शर्मिंदा करने वाले बयान जारी किए थे। इसके खिलाफ पाकिस्तान सरकार कोर्ट पहुंची है।" उन्होंने कहा कि इस बारे में अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुतबिक, इस्लामाबाद में इमरान खान का घर बनी गाला छोड़कर बुशरा बीबी लाहौर में अपनी दोस्त सानिया शाह के साथ रहने लगी हैं। उधर, बीबी के घर छोड़कर जाने के बाद इमरान खान ने अपने महल का सारा स्टाफ बदल दिया है। उन्होंने घर के माली, कुक और ड्राइवर को भी बदल दिया है। पाकिस्तान के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। इमरान की पार्टी के सांसद आमिर मलिक ने पिछले साल नवंबर में संकेत दिए थे कि बनी गाला में विवाद चल रहा है और खान परेशान हैं। हालांकि, बुशरा बीबी की करीबी दोस्त फराह खान ने इमरान-बुशरा के बीच किसी भी तरह के मतभेद की अफवाहों का खंडन किया है। फराह ने कहा कि यह अफवाह व्हाट्सएप के जरिये फैलाई गई और उसके बाद मीडिया की सुर्खियां बन गई।
विज्ञापन
सियासी विरोधियों ने फैलाई अफवाह
बुशरा बीबी की करीबी मित्र फराह खान ने स्पष्ट किया कि दंपति के बारे में सियासी विरोधी फर्जी अफवाह फैला रहे हैं। राजनीति में इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए कि वे लोगों के निजी जीवन के बारे में झूठ फैलाना शुरू कर दें। शनिवार को इमरान खान के प्रवक्ता शाहबाज गिल ने भी इंटरनेट मीडिया में चल रही इस चर्चा को खारिज किया था। कहा था कि प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के बीच कोई मतभेद नहीं हैं।
तीन शादी कर चुके हैं इमरान खान
इमरान की पहली शादी ब्रिटिश कारोबारी की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई थी। उनके दो बेटे हैं लेकिन 2004 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के 11 साल बाद इमरान ने बीबीसी की एंकर रेहम खान से दूसरी शादी की, लेकिन आठ माह बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2018 में उन्होंने आध्यात्मिक प्रकृति की महिला बुशरा बीबी से शादी की जिनके शादी से पहले पांच बच्चे हैं।
झगड़े का संभावित कारण
रिपोर्टों के मुताबिक, यह मामला पिछले साल अक्तूबर में शुरू हुआ था। उस वक्त खबर थी कि बु्शरा बीबी के पूर्व पति खावर मनेका बुशरा के रसूख का इस्तेमाल करते हुए पंजाब प्रांत में करोड़ों रुपए के ठेके खुद ले रहे हैं और अपने परिवार को दिला रहे हैं। इसकी शिकायत पंजाब प्रांत के अफसरों ने मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार से की थी। बुजदार ने यह बात इमरान को बताई और तभी से इमरान-बुशरा के रिश्तों में तनाव आया।