{"_id":"60f1bc38a846815d15661263","slug":"pakistan-pm-imran-khan-assures-china-says-explosion-in-bus-will-be-fully-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: बस में विस्फोट की होगी मुकम्मल जांच, पीएम इमरान खान ने चीन को दिया आश्वासन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: बस में विस्फोट की होगी मुकम्मल जांच, पीएम इमरान खान ने चीन को दिया आश्वासन
Fri, 16 Jul 2021 10:34 PM IST
कुमार संभव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:34 PM IST
सार
निर्माणाधीन दासू बांध स्थल तक चीन के इंजीनियर एवं कामगारों को लेकर जा रही बस में विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कोर के दो सैनिकों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान में जोरदार बम धमाका
- फोटो : pak media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को अपने चीनी समकक्ष ली कचियांग को आश्वासन दिया कि बस विस्फोट की पूरी जांच में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बता दें कि इस हादसे में नौ चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि शत्रु ताकतों को दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाने की छूट नहीं दी जाएगी। खान ने चीन के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की। साथ ही, अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी कोहिस्तान के दासू इलाके में चीनी नागरिकों की मौत पर दुख जताया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि निर्माणाधीन दासू बांध स्थल तक चीन के इंजीनियर एवं कामगारों को लेकर जा रही बस में विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कोर के दो सैनिकों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 39 अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे।
विज्ञापन
एक सरकारी बयान के मुताबिक, इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत दोस्ती है, जो समय की कसौटी पर खरा उतरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी शत्रु ताकत को पाकिस्तान और चीन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इमरान खान ने ली को आश्वासन दिया कि घटना की जांच के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों, कामगारों, परियोजनाओं और संस्थानों की सुरक्षा हमारी सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग शोक संतप्त परिजन के दर्द से वाकिफ हैं। पाकिस्तान घायल चीनी नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण विस्फोट हुआ या वाहन में विस्फोट हुआ। चीन ने इसे बम विस्फोट बताया। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि गैस लीक के कारण विस्फोट हुआ। चीन ने 15 जुलाई को कहा था कि वह विस्फोट की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष टीम पाकिस्तान भेज रहा है।