फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan arrives in United States, will meet Donald Trump on Monday

अमेरिका में इमरान की 'अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती', मेट्रो में बैठकर पहुंचे होटल

Sun, 21 Jul 2019 09:20 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 21 Jul 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan arrives in United States, will meet Donald Trump on Monday
मेट्रो में बैठकर होटल जाते इमरान खान - फोटो : पाकिस्तानी सरकार ट्विटर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार शाम को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। जहां सोमवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रपति ट्रंप से व्हाइट हाउस में होगी। आशा है कि इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति इमरान से आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव डालेंगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए अमेरिकी प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। पीएम इमरान खान को मेट्रो में बैठकर होटल जाना पड़ा। खुद पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी अमेरिका में रहने वाले कुछ पाकिस्तानी लोगों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। पाक प्रधानमंत्री के तौर पर इससे पहले अक्टूबर 2015 में नवाज शरीफ ने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा की थी।
विज्ञापन


क्रिकेटर से राजनेता बने 66 वर्षीय इमरान खान देश के मुखिया होने के बावजूद किसी चार्टर्ड विमान से न जाकर कतर एयरवेज की फ्लाइट से अमेरिका पहुंचे। जिसका प्रमुख कारण पाक का आर्थिक संकट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका यात्रा के दौरान इमरान खान आईएमएफ के कार्यवाहक प्रमुख डेविड लिप्टन और विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास से भी मिलेंगे। इसके अलावा इमरान खान रविवार को वाशिंगटन डीसी में कैपिटल वन एरिना में पाकिस्तानी अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करेंगे। जबकि मंगलवार को यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस थिंक-टैंक के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

ओसामा का पता बताने वाले डॉक्टर की रिहाई की मांग करेगा अमेरिका

Pakistan PM Imran Khan arrives in United States, will meet Donald Trump on Monday
डॉक्टर शकील अफरीदी - फोटो : PTI
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि मुलाकात के दौरान वह उस डॉक्टर की रिहाई की मांग कर सकते हैं जिसने वैश्विक आंतकी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने में सीआईए की मदद की थी। पाकिस्तान ने डॉक्टर शकील अफरीदी को जेल में कैद किया हुआ है।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने से पहले ट्रंप ने एक चुनावी प्रचार अभियान के दौरान कहा था कि वह पाकिस्तान से अफरीदी को दो मिनट में छुड़वा लेंगे। 2011 में अफरीदी ने सीआईए को अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को खोजने में मदद की थी। उसे बाद में गिरफ्तार किया गया और वह वर्तमान में पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहा है। 

बता दें कि डॉ. अफरीदी ने 2011 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को ओसामा बिन लादेन के छिपे होने के बारे में सुराग दिया था। इसके बाद पाक सरकार ने उन्हें देशद्रोह के आरोप में कैद की सजा सुनाई थी। कुछ ही दिन पहले अफरीदी के परिवार और वकील ने उम्मीद जताई थी कि ट्रंप, पाक पीएम इमरान के सामने उनकी रिहाई का मुद्दा उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed