{"_id":"5dc160298ebc3e93b147e56d","slug":"pakistan-pm-imran-khan-agrees-to-all-of-opposition-demands-except-his-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान विपक्ष की सभी मांगें मानने को तैयार, पर नहीं देंगे इस्तीफा: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान खान विपक्ष की सभी मांगें मानने को तैयार, पर नहीं देंगे इस्तीफा: रिपोर्ट
Tue, 05 Nov 2019 05:21 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 05 Nov 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान विपक्ष की सभी मांगे मानने को तैयार हो गए हैं लेकिन वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि वह अपने इस्तीफे के अलावा मौलाना फजलुर रहमान के नेतृत्व में 'आजादी मार्च' के प्रदर्शनकारियों की सभी 'वैध' मांगों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री खान ने कथित तौर पर रक्षा मंत्री परवेज खट्टक के नेतृत्व वाली टीम के साथ एक बैठक में यह टिप्पणी की कि विपक्षी दलों ने इस्लामाबाद में हजारों प्रदर्शनकारियों के साथ बड़े पैमाने पर मार्च में हिस्सा लेने का काम किया। सरकार इस्तीफे की मांग को छोड़कर सभी वैध मांगों को स्वीकार करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) के नेता बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, जो मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। 'आजादी मार्च' में प्रदर्शनकारियों ने इमरान खान के इस्तीफे की मांग करते हुए 2018 के आम चुनावों में धांधली का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सहित विपक्षी दल सरकार विरोधी रैली के बहाने अपना वजन बढ़ाने में लगे हैं।