{"_id":"67290b274ab57aa33b045857","slug":"pakistan-parodi-troubled-by-pollution-aqi-crosses-1-000-instead-of-taking-measures-blaming-india-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में 1000 के पार पहुंचा एक्यूआई, लाहौर में बंद हुए स्कूल; वाहन मालिकों के लिए चेतावनी जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में 1000 के पार पहुंचा एक्यूआई, लाहौर में बंद हुए स्कूल; वाहन मालिकों के लिए चेतावनी जारी
Mon, 04 Nov 2024 11:28 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:28 PM IST
सार
पकिस्तान के प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जहां एक्यूआई स्तर 1,000 से अधिक हो गया है। ऐसे वक्त में पाकिस्तान सरकार ने लाहौर के सभी स्कूलों को बंद करने के साथ-साथ प्रदूषण फैलाने वाले वाहन के मालिकों के लिए चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। यहां एक्यूआई 1,000 से अधिक हो गया है। पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर में वायु गुणवत्ता की खतरनाक स्थिति के कारण अधिकारियों ने सोमवार को प्राथमिक स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया। यह कदम 1.4 करोड़ की आबादी वाले शहर में बच्चों को सांस संबंधी और अन्य बीमारियों से बचाने के बड़े प्रयास के तहत उठाया गया है। हंलाकि इस स्थिति में भी पाकिस्तान की अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है, जहां इससे सुधार के बजाय आरोप-प्रत्यारोप में लगा हुआ है।
वाहन मालिकों के लिए चेतावनी
पाकिस्तान सरकार ने कुछ इलाकों में निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी है और धुआं छोड़ने वाले वाहनों के मालिकों पर जुर्माना लगाया है। भारत की सीमा से लगते पूर्वी पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में पिछले महीने से ही वायु गुणवत्ता खराब होने लगी थी और विषैले धुएं से मुख्य रूप से बच्चों तथा बुजुर्गों समेत हजारों लोग बीमार होने लगे थे। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदूषण के कारण स्कूल एक सप्ताह तक बंद रहेंगे। एजेंसी
कई अन्य उपाय भी किए
पाकिस्तान में सरकार ने कहा है कि लाहौर में हर किसी को फेस मास्क पहनना अनिवार्य है। सरकार ने कहा कि शहर में ‘ग्रीन लॉकडाउन’ के हिस्से के रूप में पचास प्रतिशत कर्मचारियों को भी घर से काम करना होगा, बिना फिल्टर के बारबेक्यू भोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और मोटर चालित रिक्शा प्रतिबंधित हैं। शादी के हॉल रात 10 बजे बंद होने का फरमान भी जारी किया गया है। यहां प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश का इस्तेमाल किए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
सुधार के बजाय लगा रहा आरोप
लाहौर में वायु गुणवत्ता की खतरनाक स्थिति के लिए पंजाब सूबे के मंत्रियों ने भारत की ओर से आने वाली हवाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए भारत से मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। प्रदूषण के चिंताजनक हालात का जिक्र करते हुए पंजाब सूबे की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने कहा, हवा भारत से पाकिस्तान की ओर बह रही है, फिर भी भारत इस समस्या को उतनी गंभीरता से नहीं ले रहा है जितना उसे लेना चाहिए।