{"_id":"5d730cb28ebc3e93dd48de59","slug":"pakistan-parliamentary-committee-did-not-approve-formation-of-cpec-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सरकार को झटका, संसदीय समिति ने सीपीईसी प्राधिकरण के गठन को नहीं दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक सरकार को झटका, संसदीय समिति ने सीपीईसी प्राधिकरण के गठन को नहीं दी मंजूरी
Sat, 07 Sep 2019 07:19 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 07 Sep 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
सीपीईसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) पर पाकिस्तान सरकार को झटका देते हुए संसदीय समिति ने सीपीईसी प्राधिकरण गठित करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया। इसके तहत 60 अरब डॉलर की परियोजना से संबंधित सभी कार्य एक ही एजेंसी के पास रहने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
समिति ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सीपीईसी प्राधिकरण के गठन को गैर जरूरी बताते हुए कहा कि इससे अरबों डालर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर ज्यादा भ्रांतियां उत्पन्न होंगी। एक्सप्रेस ट्रीब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त संसदीय समिति ने सरकार के उस फैसले का भी विरोध किया है, जिसमें प्राधिकरण का गठन राष्ट्रपति के अध्यादेश से किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
समिति का कहना है कि इससे सरकार की साख पर बट्टा लगेगा। इस हफ्ते संघीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति के अध्यादेश के जरिये सीपीईसी परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए सीपीईसी प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी थी। समिति के एक सदस्य ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि सदस्यों ने हाथ खड़े कर सीपीईसी प्राधिकरण गठन प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
शरीफ ने भी किया था इनकार
पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान ने 2016 में सीपीईसी प्राधिकरण का विचार दिया था। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इससे इनकार कर दिया था।