फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan palne crash surviver says that plane jolted three times before crash

पाक विमान हादसे में बचे यात्री ने बताया, क्रैश से पहले तीन बार महसूस हुए थे झटके

Sat, 23 May 2020 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 23 May 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Pakistan palne crash surviver says that plane jolted three times before crash
विमान हादसे के बाद की स्थिति - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए विमान हादसे में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में केवल दो लोग बच पाए हैं। इनमें से एक बैंक ऑफ पंजाब के प्रेसिडेंट जफर मसूद हैं और दूसरे मोहम्मद जुबैर। जुबैर ने हादसे का वाकया बताते हुए कहा कि विमान ठीक तरीके से उड़ रहा था लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले तीन बार झटके महसूस हुए थे। 

विज्ञापन


जुबैर उन 99 यात्रियों में से एक थे जो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एयरबस ए-320 एयक्राफ्ट से सफर कर रहे थे, जो एयरपोर्ट के पास घनी आबादी वाले इलाके में हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में नौ बच्चों समेत 90 लोगों की मौत हो गई। फ्लाइट पीके-8303 ने लाहौर से उड़ान भरी थी और कराची के जिन्ना एयरपोर्ट पर इसे लैंडिग करनी थी।  
विज्ञापन


जुबैर का फिलहाल कराची के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया, 'विमान सही तरीके से उड़ रहा था। मेरी सीट 8एफ थी। जब यह जिन्ना एयरपोर्ट पहुंचने वाला था, पायलट ने लैंडिंग की घोषणा की और सीटबेल्ट लगाने को कहा। लैंडिंग करते वक्त तीन बार झटके महसूस हुए। फिर यह रनवे पर पहुंचा और थोड़ी देर तक रनवे पर ही रहा। इसके बाद क्या हुआ मुझे पता नहीं चला, क्योंकि पायलट ने विमान को जमीन से ऊपर उठाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इसके बात 10 से 15 मिनट के लिए पायलट ने विमान उड़ाया। इसके बाद फिर लैंडिंग की घोषणा हुई। जब इस बार लैंडिंग की घोषणा की गई, मैंने नीचे देखा और मुझे लगा कि हम मालिर कैंटोनमेंट (जहां विमान को लैंड होना था) के ऊपर उड़ रहे हैं। इसके बाद जब विमान लैंड करने वाला था कि अचानक हादसा हो गया।' 

जुबैर ने आगे कहा, 'अगले ही पल बड़ा हादसा हुआ और मैं बेहोश हो गया। जब मैं होश में आया तो हर ओर धुआं ही धुआं था।' अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि जुबैर को हलकी चोटें आई हैं और अभी उनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को एक बयान में जुबैर ने कहा था कि कराची हवाई अड्डे के पास आते ही विमान लड़खड़ाने लगा था।


वहीं, इस हादसे में जिंदा बचे दूसरे व्यक्ति जफर मसूद के कूल्हे की हड्डी और कॉलर बोन टूट गई है। दारुल सेहत अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनके शरीर पर जलने के निशान नहीं है, बस हलकी खरोंच हैं।  अस्पताल ने बताया कि मसूद का सीटी स्कैन कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed