{"_id":"5fadd96e8ebc3e9bdf462b41","slug":"pakistan-opposition-party-pml-n-leader-maryam-nawaz-gave-hints-of-talks-with-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की नेता मरियम नवाज ने सेना से बातचीत के दिए संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की नेता मरियम नवाज ने सेना से बातचीत के दिए संकेत
Fri, 13 Nov 2020 06:25 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 13 Nov 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
मरियम नवाज शरीफ (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की नेता मरयम नवाज ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह देश में राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए सेना से बातचीत करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत बंद दरवाजे में नहीं, बल्कि लोगों के सामने होनी चाहिए।
विज्ञापन
पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने कहा कि कोई भी बातचीत इमरान खान सरकार को हटाने के बाद ही होगी।
बीबीसी उर्दू को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि 'हम (फौज के साथ) बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन यह बातचीत संवैधानिक रूपरेखा में होगी... साथ में ऐसी वार्ता लोगों के सामने होगी। हम छिपकर वार्ता नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन