फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan officials will no longer visit brotherly countries with 'begging bowls', PM Sharif says in UAE

Pakistan: 'हमारे अधिकारी 'भीख का कटोरा' लेकर नहीं करेंगे भाईचारे वाले देशों का दौरा'; UAE दौरे पर पहुंचे शरीफ

Thu, 23 May 2024 10:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 23 May 2024 10:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तानी कंपनियों के बीच सहयोग की सराहना की और इसे पाकिस्तान में दोहराने की इच्छा व्यक्त की।

विज्ञापन
Pakistan officials will no longer visit brotherly countries with 'begging bowls', PM Sharif says in UAE
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के अधिकारी अब आर्थिक संकट से निपटने के लिए 'भीख का कटोरा' लेकर भाईचारे वाले देशों का दौरा नहीं करेंगे। शरीफ ने यह टिप्पणी संयुक्त अरब अमीरात की एक दिवसीय यात्रा के दौरान की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच लंबे समय से धार्मिक-सांस्कृतिक भाईचारापूर्ण संबंध हैं।

विज्ञापन


शरीफ ने कहा, वे दिन गए जब मैं अपने भाईचारे वाले देशों में भीख का कटोरा लेकर जाता था। मैंने वह कटोरा तोड़ दिया है। उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को संबोधित करते हुए कहा, मेरे प्यारे भाई, आपने अपने महान पिता की तरह पाकिस्तान का समर्थन किया है। लेकिन आज मैं इस महान देश में ऋण मांगने के लिए नहीं बल्कि सहयोग और निवेश की तलाश में आया हूं। हालांकि, कार्यक्रम में यूएई के राष्ट्रपति किसी अहम कार्य के चलते मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


आईटी कौशल और निर्यात बढ़ाने पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तानी कंपनियों के बीच सहयोग की सराहना की और इसे पाकिस्तान में दोहराने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की 60 प्रतिशत आबादी युवा है। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए आईटी कौशल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। शरीफ ने निर्यात बढ़ाने के लिए कृषि, खानों और खनिजों और उद्योग सहित पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed