{"_id":"65034a12cbe4eebe5d023a67","slug":"pakistan-nuclear-warheads-may-increase-to-200-by-year-2025-report-claim-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 2025 तक पाकिस्तान के पास होंगे 200 परमाणु हथियार, रिपोर्ट में अहम खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 2025 तक पाकिस्तान के पास होंगे 200 परमाणु हथियार, रिपोर्ट में अहम खुलासा
Thu, 14 Sep 2023 11:29 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:29 PM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान फिलहाल हर साल 14-27 नए हथियारों को बनाने लायक मैटेरियल का उत्पादन कर रहा है, लेकिन फिलहाल पाकिस्तान सालान औसतन 5-10 परमाणु हथियार बना रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का परमाणु हथियार 'नस्र'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शीर्ष अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पाकिस्तान के पास अभी करीब 170 परमाणु हथियारों का भंडार है, जो वर्तमान विकास दर से 2025 तक बढ़कर 200 हो जाएंगे। बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स में प्रकाशित न्यूक्लियर नोटबुक शीर्षक के लेख में वैज्ञानिकों ने लिखा कि हमारा अनुमान है कि पाकिस्तान के पास अब करीब 170 परमाणु हथियार हैं। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने 1999 में अनुमान लगाया था कि पाकिस्तान के पास 2020 तक 60-80 परमाणु हथियार हो जाएंगे लेकिन तब से कई नई हथियार प्रणालियों के विकसित होने से यह आंकड़ा आगे बढ़ गया है।
न्यूक्लियर नोटबुक कॉलम, 1987 से एटॉमिक साइंटिस्ट बुलेटिन में प्रकाशित किया जा रहा है। लेख के अनुसार, यह अनुमान अनिश्चित है क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से अपने परमाणु हथियारों की ज्यादा जानकारी प्रकाशित नहीं की जाती है। अनुमान के लिए मीडिया रिपोर्ट्स, थिंक टैंक विश्लेषण और उद्योग प्रकाशन शामिल हैं। साथ ही सैटेलाइट तस्वीरों का भी विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान फिलहाल हर साल 14-27 नए हथियारों को बनाने लायक मैटेरियल का उत्पादन कर रहा है, लेकिन फिलहाल पाकिस्तान सालान औसतन 5-10 परमाणु हथियार बना रहा है।
पाकिस्तान के 36 मिराज 3/4 और जेएफ17 विमान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। साथ ही भूमि आधारित बैलिस्टिक मिसाइलें जिनमें अब्दाली, गजनवी, शाहीन, नस्त्र और मध्यम श्रेणी की गौरी और शाहीन-2 मिसाइलें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं।