फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan NSA Moeed Yusuf threatened to repeat 9/11 attack, then reversed his statement

पाकिस्तान की गीदड़भभकी : एनएसए यूसुफ ने 9/11 हमला दोहराने की दी धमकी, फिर बयान से पलटे

Tue, 31 Aug 2021 07:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 07:50 AM IST
सार

  • पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने कहा, अगर पश्चिमी देश तालिबानी आतंकियों को मान्यता नहीं देंगे, तो 11 सितंबर 2001 जैसा हमला दोहराया जा सकता है।

विज्ञापन
Pakistan NSA Moeed Yusuf threatened to repeat 9/11 attack, then reversed his statement
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ - फोटो : twitter.com/yusufmoeed

विस्तार

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद यूसुफ अपने उस बयान से पलट गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पश्चिमी देश तालिबानी आतंकियों को मान्यता नहीं देंगे, तो 11 सितंबर 2001 जैसा हमला दोहराया जा सकता है। यूसुफ के इस बयान से बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। अब उनके कार्यालय ने बयान जारी किया है कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया।

विज्ञापन


'तालिबान के साथ काम करो या 90 के दशक की भयावहता झेलो' शीर्षक से 28 अगस्त को एक ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित इस इंटरव्यू में यूसुफ ने कहा था, मेरे शब्द गांठ बांध लो, अगर 90 के दशक की गलतियां दोहराई गई और अफगानिस्तान को उसके हाल पर छोड़ा तो उसका परिणाम भी वैसा ही होगा। सुरक्षा का एक खालीपन पैदा होगा, जिसे वे तत्व भरेंगे जो स्वीकार नहीं हैं, लेकिन वे पाकिस्तान व पश्चिम, दोनों के लिए खतरा होंगे।
विज्ञापन


उनके इस बयान की तीखी आलोचना हुई थी। अधिकतर रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि मौजूदा आक्रामक तालिबान के पीछे पाकिस्तान ही है। इस वजह से अफगानिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार की सेना को पराजय मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed