{"_id":"5d21ed208ebc3e6cad33361d","slug":"pakistan-ngo-chief-arrested-for-funding-al-qaeda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: अलकायदा को फंड मुहैया करने वाला एनजीओ प्रमुख गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: अलकायदा को फंड मुहैया करने वाला एनजीओ प्रमुख गिरफ्तार
Sun, 07 Jul 2019 06:31 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 07 Jul 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी बलों ने एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के स्थानीय प्रमुख को टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। एनजीओ ह्यूमन कंसर्न इंटरनेशनल के स्थानीय प्रमुख अली नवाज पर चैरिटी के नाम पर धन जुटाने और इस रकम को अलकायदा को ट्रांसफर करने का आरोप है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के हवाले से कहा कि अली को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसको आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे आगे की पूछताछ के लिए सीटीडी की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, अली के अलावा मोहम्मद फारूक अवान, शाह और मोहम्मद नईम चैरिटी के जरिये जुटाए पैसों को अलकायदा तक पहुंचाते थे। अलकायदा इस धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने में करता था। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय एनजीओ की ओर से अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन