फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News in Hindi Lahore Karachi Islamabad Punjab Province Terrorism Politics Crime Updates

Pakistan: कराची दुनिया का 8वां सबसे प्रदूषित शहर; चीन विरोधी गतिविधि पर राजदूत का बयान सुन तिलमिलाई शरीफ सरकार

Fri, 01 Nov 2024 06:19 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Pakistan News in Hindi Lahore Karachi Islamabad Punjab Province Terrorism Politics Crime Updates
पाकिस्तान न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने गुरुवार को चीनी राजदूत के बयान को आश्चर्यजनक और पाकिस्तान तथा चीन के बीच कूटनीतिक परंपराओं को प्रतिबिंबित न करने वाला बताया। पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा हम किसी राजदूत या राजदूतों के समूह के दूसरे शहर की यात्रा के प्रोटोकॉल को सख्त कर रहे हैं। इसके साथ ही एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बलूच ने इस बात पर जोर दिया कि विदेशी राजदूत पाकिस्तान के मेहमान हैं और सरकार उन्हें व्यापक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


क्या था चीनी राजदूत ने 
जानकारी के अनुसार बुधवार को पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग जैदोंग ने आग्रह किया कि सरकार को पाकिस्तान में छह महीने के भीतर हुए दो घातक हमलों के बाद सभी चीन विरोधी आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। बता दें कि आतंकवादियों ने पिछले छह महीनों में दो बार चीनी नागरिकों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन

 

प्रदुषण से पाकिस्तान का हाल बदहाल
नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान के दो शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हैं। लाहौर दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है। लाहौर को 201 के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के साथ दूसरे स्थान पर रखा गया, जबकि कराची 170 के AQI के साथ सूची में 8वें स्थान पर रहा। पिछले रविवार को लाहौर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रीडिंग 700 के खतरनाक स्तर तक पहुंच गई थी, जो स्वास्थ्य के लिए घातक है।

क्या कहते है रिपोर्ट
इसके साथ ही डॉन की रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने बुधवार को लाहौर में स्मॉग हॉटस्पॉट में ग्रीन लॉकडाउन लगाया। यह देखा गया कि बारबेक्यू जॉइंट, मोटरसाइकिल-रिक्शा और मैरिज हॉल जैसी कई जगहों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। हालांकि, इन उपायों को वायु गुणवत्ता विशेषज्ञों ने अपर्याप्त और खराब तरीके से नियोजित बताया है। पाकिस्तान की पंजाब सरकार की योजना शहर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने का एक प्रयास है, जो दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed