फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan newly elected Parliament First session on 29 February PMLN

Pakistan: 29 फरवरी को नवनिर्वाचित संसद का पहला सत्र, नौ मार्च को राष्ट्रपति पद का भी हो सकता है चुनाव

Mon, 26 Feb 2024 04:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Feb 2024 04:11 AM IST
सार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता इशाक डार ने कहा कि अगर राष्ट्रपति किसी कानूनी नियमों के आधार पर प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं तो नेशनल असेंबली के स्पीकर 29 फरवरी को सत्र बुला सकते हैं।

विज्ञापन
Pakistan newly elected Parliament First session on 29 February PMLN
पाकिस्तान की संसद - फोटो : bbc

विस्तार

पाकिस्तान में मतदान के बाद से सत्ता के लिए संघर्ष जारी है। इस बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता इशाक डार ने कहा कि निर्वाचित संसद का पहला सत्र 29 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। सत्र बुलाकर संवैधानिक आवश्यकताओं को कानून के अनुसार पूरा किया जाएगा। पाकिस्तानी कानून के अनुसार, नवनिर्वाचित संसद का पहला सत्र आम चुनाव के 21 दिनों के भीतर बुलाया जाना चाहिए। चूंकि मतदान 8 फरवरी को हुए थे, इसलिए बैठक कानून के अनुसार 29 फरवरी तक होनी चाहिए।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने अब तक स्वीकार नहीं किया प्रस्ताव
पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता इशाक डार ने कहा कि संविधान के अनुसार संसद की बैठक 29 फरवरी को होगी। पाकिस्तानी कानून मंत्रालय ने नियामानुसार, सत्र बुलाने के प्रस्ताव के साथ राष्ट्रपति को एक सारांश भेज दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इसे मंजूर नहीं किया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी पर आरोप लगते हैं कि उनका झुकाव पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की ओर है। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति कह रहे हैं कि कुछ आरक्षित सीटों का आवंटन अभी तक नहीं हुआ है, इसलिए निचला सदन अभी भी अधूरा है। प्रस्ताव मंजूर ने होने के कारण विशेषज्ञ इसे संवैधानिक संकट कह रहे हैं। 
विज्ञापन


स्पीकर भी बुला सकते हैं संसद सत्र
हालांकि, डार का कहना है कि अगर राष्ट्रपति किसी कानूनी नियमों के आधार पर प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं तो नेशनल असेंबली के स्पीकर 29 फरवरी को सत्र बुला सकते हैं। कार्यवाहक सूचना मंत्री मुर्तजा सोलांगी ने हाल में बताया था कि नवनिर्वाचित असेंबली का पहला सत्र 22 फरवरी से 29 फरवरी के बीच कभी भी बुलाया जा सकता है। बता दे, पंजाब और सिंध की प्रांतीय विधानसभाओं ने पहले ही अपने उद्घाटन सत्र बुला लिए हैं। खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की विधानसभाओं की पहली बैठक 28 फरवरी को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को नौ मार्च तक मिल सकता है नया राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के बीच निर्वाचन आयोग (ईसीपी) नौ मार्च तक राष्ट्रपति चुनाव भी करा सकता है। इसकी संभावना इसलिए भी मजबूत है, क्योंकि उच्च सदन सीनेट के आधे सांसदों के छह वर्ष का कार्यकाल 11 मार्च को पूरा हो रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed