{"_id":"61a7a5349d93ee5d3a72c210","slug":"pakistan-neighboring-country-will-preside-over-group-77-next-year-claims-to-have-achieved-big-goals-and-issued-visas-to-indian-pilgrims-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: अगले साल ग्रुप-77 की अध्यक्षता करेगा पड़ोसी मुल्क, बड़े लक्ष्य हासिल करने का किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: अगले साल ग्रुप-77 की अध्यक्षता करेगा पड़ोसी मुल्क, बड़े लक्ष्य हासिल करने का किया दावा
Wed, 01 Dec 2021 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:09 PM IST
सार
इस बीच पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि उसने 136 भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए वीजा जारी किए हैं।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान को वर्ष 2022 के लिए ग्रुप-77 का अध्यक्ष चुना गया है। कर्ज पुनर्संरचना, रियायती वित्त, पर्यावरण के लिए धन के इंतजाम, गलत तरीके से धन प्रवाह रोकने जैसे वादों के आधार पर उसे यह जिम्मेदारी मिलेगी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि ग्रुप-77 और चीन की वर्चुअल बैठक के दौरान यह चुनाव हुआ। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तान पर विश्वास जताने के लिए इसके 134 सदस्यों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कोविड-19 महामारी और इसके प्रभाव, संयुक्त राष्ट्र के एजेंडा-2030 की चुनौती और सतत विकास के साथ पर्यावरण के लिए उपजे खतरे से निपटने पर बल दिया। उन्होंने समान विकास के लिए विकासशील देशों तक वित्तीय संसाधनों की पहुंच पर जोर दिया। कुरैशी ने ग्रुप में पाकिस्तान की अध्यक्षता के दौरान उधार पुनर्संरचना, विकासशील देशों में 650 अरब अमेरिकी डॉलर के फंड के वितरण की नई व्यवस्था लागू करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
उन्होंने विकसित देशों के वातावरण सुधार के लिए विकासशील देशों को वार्षिक 100 अरब डॉलर की मदद देने, विकासशील देशों से गलत तरीके और संपत्तियां चोरी से आने वाले धन पर रोक लगवाने, सुसंगत अंतरराष्ट्रीय कर व्यवस्था, समान और खुली व्यापार प्रणाली के विकास के लिए काम करने का वादा किया।
विज्ञापन
भारतीय तीर्थयात्रियों का वीजा जारी
इस बीच पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि उसने 136 भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए वीजा जारी किए हैं। भारतीय तीर्थयात्रियों का समूह 4 से 15 दिसंबर तक सिंध के शादानी दरबार हयात पिताफी में शिव अवतारी सतगुरु संत शादाराम साहिब की 313वीं जयंती से संबंधित समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जा रहा है।