{"_id":"653542458ea9a9b6e40f6958","slug":"pakistan-nawaz-sharif-appeal-against-conviction-avenfield-apartments-al-azizia-corruption-case-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: नवाज शरीफ का नया पैंतरा, एवेनफील्ड अपार्टमेंट और अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में सजा को दी चुनौती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: नवाज शरीफ का नया पैंतरा, एवेनफील्ड अपार्टमेंट और अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में सजा को दी चुनौती
Mon, 23 Oct 2023 05:34 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:34 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। चार साल बाद पाक की सरजमीं पर लौटे नवाज ने सजा के खिलाफ अपील का फैसला लिया है। एवेनफील्ड अपार्टमेंट और अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में नवाज को सजा मिली है।
विज्ञापन
लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अदालत से राहत की आस है। उन्होंने पाकिस्तान लौटने के बाद अपनी सजा के खिलाफ लंबित अपीलों को बहाल करने का फैसला लिया है। नवाज ने आवेदन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। बता दें कि एवेनफील्ड अपार्टमेंट और अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामलों में सजा पाने वाले नवाज तीन बार के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो, 73 वर्षीय नवाज शरीफ, लंदन में आत्म-निर्वासन में चार साल बिताने के बाद शनिवार को ही पाकिस्तान लौटे हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर उतरते ही राहत की पहल
शरीफ ने शनिवार को इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कानूनी कार्रवाई की पहल की। आवेदन पर हस्ताक्षर के मामले में पीएमएल-एन के एक वकील ने डॉन अखबार को बताया कि नवाज शरीफ की कानूनी टीम ने जो आवेदन तैयार किया है, इसे इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच में दायर किया गया है। कल यानी 24 अक्तूबर को अपील पर सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की कानूनी टीम ने क्या बताया?
शरीफ की कानूनी टीम सुरक्षात्मक जमानत के लिए भी याचिका दायर की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीफ को उसी दिन पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत के सामने भी पेश होना है। बता दें कि नवाज तोशाखाना वाहन मामले में अपराधी घोषित किए जा चुके हैं। मामला इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत के समक्ष लंबित है। वह इन मामलों में जमानत पर थे। बेल पर रहने के दौरान ही नवाज 2019 में चिकित्सा आधार पर ब्रिटेन रवाना हुए थे।
विज्ञापन
इमरान की पार्टी नवाज के स्वागत पर भड़की
इसी बीच नवाज के प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस्लामाबाद लौटने पर उन्हें मिले वीवीआईपी प्रोटोकॉल की कड़ी आलोचना की है। पीटीआई ने आरोप लगाया है कि "दोषी भगोड़े" की वापसी का प्रबंधन करने में सभी संघीय और पंजाब सरकार के संसाधनों का इस्तेमाल किया गया।
अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी तरीके से मदद के आरोप
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के महासचिव उमर अयूब खान ने कहा कि शरीफ को हर चीज में अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी तरीके से मदद की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर कोई और ऐसा नहीं करता है तो लोग "दोषी कैदी" को जवाबदेह ठहराएंगे।
इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर स्टेटरूम खोला गया
अयूब खान ने कहा, ''एक सजायाफ्ता कैदी को वीवीआईपी प्रोटोकॉल मिला और उसके स्वागत के लिए इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर स्टेटरूम खोला गया।'' उन्होंने कहा कि तीन बार के प्रधानमंत्री की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी ने पाकिस्तान की कानूनी व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।
कानून और न्याय को दफन कर दिया
पीटीआई प्रवक्ता ने एक अन्य बयान में कहा, अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तान की सरकार ने "लंदन योजना" के तहत एक व्यक्ति की निर्बाध और सुचारू घर वापसी कराई। ऐसी सुविधा के लिए शालीनता, विनम्रता, कानून और न्याय को दफन कर दिया गया।
पीटीआई का दावा- इमरान ने 27 साल पहले शुरू किया संघर्ष
उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन की साजिश के बाद संविधान और लोकतंत्र से थके सरकारी तत्वों ने देश को तानाशाही की जंजीरों में बांधकर भ्रष्ट भेड़ियों के हवाले कर दिया। पीटीआई प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष इमरान खान ने 27 साल पहले अपराध और सरकार के बीच ऐसी साझेदारी के खिलाफ अभूतपूर्व राजनीतिक संघर्ष शुरू किया था। इमरान के नेतृत्व में जागरूक राष्ट्र उन ताकतों के सामने मजबूती से खड़ा है, जिन्होंने साजिश, जबरदस्ती, सरकार की शक्ति, चोरों, ठगों, धोखेबाजों और माफियाओं का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में चुनाव जीते।