{"_id":"5fa461c56b0def5c7759c101","slug":"pakistan-national-bank-manager-killed-by-security-guard-due-to-blasphemy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशनिंदा में पाकिस्तान के राष्ट्रीय बैंक के मैनेजर की सिक्योरिटी गार्ड ने की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईशनिंदा में पाकिस्तान के राष्ट्रीय बैंक के मैनेजर की सिक्योरिटी गार्ड ने की हत्या
Fri, 06 Nov 2020 02:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी , लाहौर।
एजेंसी , लाहौर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Nov 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में राष्ट्रीय बैंक के मैनेजर को बैंक के ही एक सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लाहौर से 250 किमी दूर खुशाब जिले के कायदाबाद तहसील की है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (एनबीपी) के मैनेजर मलिक इमरान हनीफ को बुधवार सुबह बैंक के सिक्योरिटी गार्ड अहमद नवाज ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बैंक मैनेजर को लाहौर के सर्विसेज अस्पताल ले गया गया, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सेना से रिटायर्ड अहमद नवाज का दावा कि बैंक मैनेजर ने ईशनिंदा (इस्लाम या पैंगबर मोहम्मद साहब का अपमान) की थी, जिसकी वजह से उसने उसे गोली मारी।
दूसरी ओर, बैंक मैनेजर के परिवार का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड ने ईशनिंदा के आड़ में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। परिवार के मुताबिक, कुछ महीने पहले हनीफ और सिक्योरिटी गार्ड के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी तारिक विलायत ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या और कथित ईशनिंदा के इस मामले की जांच चल रही है। इस सिलसिले में आरोपी से पूछताछ हो रही है।