{"_id":"65df47040edb70c68705617e","slug":"pakistan-muslim-league-nawaz-party-formally-nominates-ex-pm-shehbaz-sharif-as-pakistan-new-prime-minister-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित, पीएमएल-एन ने किया औपचारिक एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित, पीएमएल-एन ने किया औपचारिक एलान
Wed, 28 Feb 2024 08:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, इस्लामाबाद/लाहौर
पीटीआई, इस्लामाबाद/लाहौर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 28 Feb 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
Shahbaz Sharif
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के संसदीय दल ने बुधवार को शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद और गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए औपचारिक रूप से नामित किया। पीएमएल-एन ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता सरदार अयाज सादिक को भी नामित किया है। घटनाक्रम नई नेशनल असेंबली के उद्घाटन सत्र से एक दिन पहले आया है। आठ फरवरी के आम चुनावों के बाद गुरुवार को नई नेशनल असेंबली की पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
नवाज शरीफ की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में हुई बैठक
पीएमएल-एन के केंद्रीय उप सचिव अताउल्लाह तरार ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि पीएमएल-एन के संसदीय सदस्यों की बैठक बुधवार को पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में हुई। नवाज ने आधिकारिक तौर पर अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री और पार्टी के वफादार सरदार अयाज सादिक को नेशनल असेंबली के स्पीकर पद के लिए नामित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति अल्वी ने नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया गया
उन्होंने कहा कि संसदीय दल ने प्रधानमंत्री पद के लिए 72 वर्षीय शहबाज शरीफ के नाम का समर्थन किया है। संसदीय दल ने तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के नेतृत्व में भी अपना पूरा भरोसा जताया। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी के इंकार के बाद निवर्तमान नेशनल असेंबली अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने गुरुवार को नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया है।
विज्ञापन
अयूब खान के पीटीआई बनाया पार्टी का पीएम उम्मीदवार
पीटीआई ने हाल ही में अपने नेता उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 54 वर्षीय उमर अयूब पीटीआई के महासचिव हैं और पूर्व सैन्य तानाशाह अयूब खान के पोते हैं। वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार के रूप में 2013 का चुनाव हारने के बाद 2018 के आम चुनाव से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) में शामिल हो गए थे।