फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan MP who revealed release of Abhinandan says, have many secrets

अभिनंदन की रिहाई पर खुलासा करने वाले पाकिस्तानी सांसद ने कहा, 'कई और राज जानता हूं'

Sat, 31 Oct 2020 07:51 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 31 Oct 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan MP who revealed release of Abhinandan says, have many secrets
अयाज सादिक - फोटो : instagram.com/ayazsadiq122

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई को लेकर बड़ा बयान देने वाले पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक का कहना है कि उन्हें कई अहम राज की जानकारी है, लेकिन उन्होंने कभी कोई गैरजिम्मेदाराना बयान नहीं दिया। पीएमएल-एन के नेता और राष्ट्रीय असेंबली के पूर्व स्पीकर सादिक ने डॉन न्यूज से कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी कि अभिनंदन वर्धमान को हिरासत में लिए जाने के बाद क्या हुआ था।

विज्ञापन


बता दें कि मार्च 2019 में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई को लेकर भारत के सख्त रुख पर अयाज सादिक ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया था। सादिक ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय असेंबली में कहा था कि अभिनंदन की रिहाई न होने पर भारत, पाकिस्तान पर हमले के लिए तैयार बैठा था। सादिक के इस खुलासे से पाकिस्तान की सियासत में नया तूफान आ सकता है। सादिक का यह बयान इमरान खान सरकार में चल रहे तनाव और विवाद की ओर भी संकेत करता है। 
विज्ञापन



सादिक ने संसद में कहा था कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पीपीपी, पीएमएल-एन और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सहित संसदीय नेताओं के साथ एक बैठक में अभिनंदन को रिहा करने को कहा था। उस वक्त विपक्ष ने अभिनंदन समेत तमाम मुद्दों पर सरकार का साथ देने का वादा किया था। सादिक ने बताया था कि विदेश मंत्री ने इस अहम बैठक में कहा था कि अगर पाकिस्तान ने अभिनंदन को नहीं छोड़ा तो भारत, पाकिस्तान पर रात नौ बजे तक हमला करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सासंद सादिक ने कहा है, 'ये राजनीतिक मतभेद हैं। मेरे बयान को पाकिस्तान के सशस्त्र बलों से जोड़ने की उनकी कोशिश देश सेवा नहीं है। आप (सरकार) भारतीय मीडिया के हाथों का खिलौना बन गए और आपने पाकिस्तान के साथ न्याय नहीं किया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं और आप भविष्य में देखेंगे कि मैं कई राज जानता हूं। मैं राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का संचालन करता रहा हूं।' सादिक के इस बयान ने सरकार और सेना, दोनों के लिए समस्या खड़ी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed