फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Minister Mian Javed Latif announced Nawaz Sharif will return to Pakistan from London next month

Pakistan: अगले महीने लंदन से पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ, मंत्री जावेद लतीफ ने किया दावा

Mon, 15 Aug 2022 10:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 15 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

इमरान खान के बयान के बाद जावेद लतीफ ने कहा कि नवाज शरीफ को पाकिस्तान आना चाहिए क्योंकि उनकी मौजूदगी के बिना पाकिस्तानी राजनीति में समान अवसर संभव नहीं है। लतीफ ने कहा कि नवाज शरीफ की वापसी के बारे में डॉक्टरों की राय अलग हो सकती है, लेकिन पाकिस्तान के लोगों की  इच्छा है कि उन्हें देश लौटना चाहिए।

विज्ञापन
Pakistan Minister Mian Javed Latif announced  Nawaz Sharif will return to Pakistan from London next month
नवाज शरीफ - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अगले महीने देश वापसी होगी। सोमवार को ये दावा पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के मंत्री जावेद लतीफ ने किया। संवाददाताओं से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सितंबर में लंदन से पाकिस्तान लौटेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उनके लौटने पर पीएमएल-एन उन्हें जेल नहीं जाने देगी।

विज्ञापन


इमरान खान के दावे के बाद की घोषणा
लतीफ ने ये घोषणा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के उस दावे के बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सितंबर के अंत में किसी योजना के तहत नवाज शरीफ को देश में वापस लाने के प्रयास चल रहे हैं। इमरान खान के इस बयान के बाद आज जावेद लतीफ ने कहा कि नवाज शरीफ को पाकिस्तान आना चाहिए क्योंकि उनकी मौजूदगी के बिना पाकिस्तानी राजनीति में समान अवसर संभव नहीं है।
विज्ञापन


लतीफ ने कहा कि नवाज शरीफ की वापसी के बारे में डॉक्टरों की राय अलग हो सकती है, लेकिन पाकिस्तान के लोगों की  इच्छा है कि उन्हें देश लौटना चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में जावेद लतीफ ने लंदन में अपदस्थ प्रधान मंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार पर लगाए आरोप
अपने बयान में लतीफ ने पनामा पेपर्स मामले में शरीफ को आरोपी ठहराने के लिए पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम के साथ अन्याय हुआ था और अब समय आ गया है कि इस अन्याय को पहले की तरह किया जाए। 


गौरतलब है कि 72 वर्षीय नवाज तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। नवाज के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के कई मामले शुरू किए गए थे। नवाज नवंबर 2019 में लाहौर हाई कोर्ट द्वारा उन्हें इलाज के वास्ते चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दिए जाने के बाद लंदन रवाना हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed