फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Militants block road linking Gilgit Baltistan Khyber Pakhtunkhwa demand release of accomplices

Pakistan: आतंकवादियों ने पाकिस्तानी मंत्री समेत दो विदेशी नागरिकों का किया अपहरण, छोड़ने के लिए रखी ये मांग

Sat, 08 Oct 2022 06:30 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 06:30 PM IST
सार

पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी कमांडर हबीबुर रहमान गुट के आंतकवादियों ने डायमेर के चिलास के ठाक गांव में सड़क को जाम किया है। इसके अलावा गिलगिट बाल्टिस्तान के मंत्री और दो विदेशी नागरिकों का अपहरण कर लिया है। 

विज्ञापन
Pakistan Militants block road linking Gilgit Baltistan Khyber Pakhtunkhwa demand release of accomplices
आतंकवादी डेमो। - फोटो : social media

विस्तार

जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग को लेकर आतंकवादियों ने पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा को गिलगित-बाल्टिस्तान से जोड़ने वाले हाईवे को जाम कर दिया है। इसके बाद वहां फंसे एक वरिष्ठ मंत्री बेग हुंजा और दो विदेशी नागरिकों का अपहरण कर लिया गया। बेग हुंजा इमरान खान की पार्टी PTI से जीते हुए विधायक हैं। सभी की रिहाई के लिए अब अपहरणकर्ता से संपर्क किया गया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने मंत्री को रिहा कर दिया। शर्त रखी गई है कि उनकी मांगे 10 दिन के अंदर पूरी की जाएं, वरना अंजाम बुरा होगा।

विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तानी मीडिया ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि, जीबी के मोस्ट वांटेड आतंकवादी कमांडर हबीबुर रहमान गुट के आंतकवादियों ने डायमेर के चिलास के ठाक गांव में सड़क को जाम किया है। सड़क से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों तरफ यात्री फंस गए। हबीबुर रहमान पर नंगा पर्वत में 10 विदेशियों की हत्या करने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि जिन आतंकवादियों की रिहाई की मांग की जा रही है वो विदेशियों की हत्या में शामिल रहे है।
विज्ञापन


मंत्री का सामने आया ऑडियो क्लिप
वहीं सोशल मीडिया में जीबी के वरिष्ठ मंत्री अबैदुल्ला बेग का एक ऑडियो भी सामने आया है। ऑडियो में बेग को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि वह इस्लामाबाद से गिलगित जा रहे थे। लेकिन आतंकवादियों ने बीच रास्ते में अपने सहयोगियों की जेल से रिहाई की मांग को लेकर हाईवे को जाम कर दिया। हालांकि, इसके कुछ देर बाद जब मंत्री से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल फोन बंद आया। अब अपहरणकर्ता से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौता वार्ता में आतंकियों की दो मांगें, इस्लामी कानून लागू कराना चाहते हैं आतंकी
सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने अपने साथियों की रिहाई को लेकर जिले के राजनीतिक नेता व अफसरों से काफी देर चर्चा की। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस बीच, सोशल मीडिया पर सामने आए गिलगित-बाल्टिस्तान के मंत्री के एक ‘ऑडियो क्लिप’ में यह कहते हुए सुना गया कि कमांडर से वार्ता जारी है और आतंकियों की दो मुख्य मांगें हैं। पहली मांग, जेल से उनके साथियों की रिहाई और दूसरी इस्लामी कानून लागू करना है।

अपहर्ताओं से किया गया संपर्क
गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के पूर्व प्रवक्ता फैजुल्ला फराक ने बताया कि मंत्री की रिहाई के लिए आतंकियों से वार्ता में वे खुद इसमें मौजूद रहे हैं। यहां अगवा किए गए वरिष्ठ मंत्री बेग हुंजा इमरान खान की पार्टी पीटीआई से जीते विधायक हैं। उनके साथ दो विदेशी नागरिक भी अगवा किए गए हैं जिनकी रिहाई के लिए अपहरणकर्ताओं से संपर्क किया जाता रहा। हालांकि देर शाम उन्हें भी रिहा कर दिया गया।

संसद व जनता को भरोसे में ले गृह मंत्रालय
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सांसद रजा रब्बानी ने सार्वजनिक चिंता के मुद्दे पर सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी से कहा कि वह गृह मंत्री को टीटीपी के साथ शांति वार्ता की वर्तमान स्थिति के बारे में संसद और जनता को बड़े पैमाने पर विश्वास में लेने का निर्देश दें। गृह मंत्रालय ने हाल में टीटीपी के साथ बातचीत रुकने या उसके गुटों द्वारा आतंकी हमलों के बढ़ते खतरे को लेकर आगाह किया था।


होटल में विदेशियों की गई थी हत्या 
2013 में इन्ही बंदूकधारियों ने गिलगिट-बल्टिस्तान में नंगा पर्वत जाने वाले पर्वतारोहियों को निशाना बनाया था। बंदूकधारियों ने चीन, यूक्रेन और रूस के नागरिकों समेत 9 पर्यटकों और एक पाकिस्तानी गाइड की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed