{"_id":"5d03bf488ebc3e158a3f5fcc","slug":"pakistan-media-says-pm-narendra-modi-and-pak-pm-imran-khan-met-for-a-minute-in-bishkek","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्केक में चंद पलों के लिए हुई प्रधानमंत्री मोदी और इमरान खान की मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बिश्केक में चंद पलों के लिए हुई प्रधानमंत्री मोदी और इमरान खान की मुलाकात
Fri, 14 Jun 2019 09:36 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
एससीओ समिट में पीएम मोदी और इमरान खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित एससीओ समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच दूरी खूब चर्चा का विषय बनी। फोटो सेशन में तो प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान से दूरी बनाए ही रखी, गुरुवार को रात्रिभोज में भी पीएम मोदी ने इमरान कोई भाव नहीं दिया था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच दुआ सलाम हुई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री मोदी और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की मुलाकात को लेकर कहा है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) भारी बहुमत से चुनाव जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया का भी कहना है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच चंद पलों की शिष्टाचार भेंट हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता बिश्केक में नेताओं के लाउंज में मिले। इस छोटी सी मुलाकात में दोनों के बीच भारत में हुए आम चुनाव पर भी बातचीत हुई।
विज्ञापन
बता दें कि पीएम मोदी ने आतंंकवाद से निपटने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने श्रीलंका में सबने आतंक का घिनौना चेहरा देखा। समाज को आतंक से मुक्त करना जरूरी है। इसके लिए सभी मानवतावादी ताकतें एक हों। आतंक से सभी देश मिलकर लड़ें। आंतकवाद को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने फंडिंग करने वाले देशों को जिम्मेदार बताया।
पीएम मोदी ने इमरान खान से बनाई दूरी
समिट के दूसरे दिन फोटो सेशन के समय पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से दूरी बनाए रखी। इससे पहले गुरुवार को आयोजित रात्रिभोज में भी पीएम मोदी ने इमरान को भाव नहीं दिया। भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि आंतकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।
वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बिश्केक में फिर भारत से बातचीत करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भारत और पाक के बीच में बातचीत जरूरी है। इमरान ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भी अपनी पीठ थपथपाई।