{"_id":"621258a3bf4c3b02d016e179","slug":"pakistan-maritime-arrests-31-indian-fishermen-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: 31 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाया, पांच नौकाएं की जब्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: 31 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाया, पांच नौकाएं की जब्त
Sun, 20 Feb 2022 08:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:35 PM IST
सार
पाकिस्तान के कानून के अनुसार पकड़े गए मछुआरों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारत और पाकिस्तान नियमित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर एक दूसरे के मछुआरों को पकड़ते रहते हैं। कई जगहों पर समुद्री सीमा बहुत स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने 31 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी पांच नौकाओं को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।पीएमएसए ने कहा, शुक्रवार को गश्त के दौरान पाकिस्तान के विशेष अर्थिक जोन (ईईजेड) में घुस आए भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कानून के अनुसार पकड़े गए मछुआरों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारत और पाकिस्तान नियमित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर एक दूसरे के मछुआरों को पकड़ते रहते हैं। कई जगहों पर समुद्री सीमा बहुत स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
इस साल के शुरू में भारत-पाकिस्तान ने कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया था। जिसके मुताबिक 628 भारतीय कैदी पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। इनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल हैं। जबकि भारत में पाकिस्तान के 355 कैदी बताए गए हैं।
विज्ञापन