फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: 'Lost mother and wife due to politics,' Nawaz Sharif's first rally in Lahore after returning from UK

Pakistan: 'राजनीति के कारण मां और पत्नी को खोया,' लंदन से वतन वापसी के बाद नवाज शरीफ की लाहौर में पहली रैली

Sat, 21 Oct 2023 09:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 09:41 PM IST
सार

Pakistan: मीनार-ए-पाकिस्तान में हुई रैली में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो ने दावा किया कि रैली में उमड़े पार्टी समर्थकों के प्यार को देखकर वह अपना ‘दुख-दर्द’ भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि मैं याद न भी करना चाहूं तो भी कुछ घाव ऐसे होते हैं जो कभी नहीं भर सकते।

विज्ञापन
Pakistan: 'Lost mother and wife due to politics,' Nawaz Sharif's first rally in Lahore after returning from UK
लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ब्रिटेन में चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद पली बार लाहौर में पार्टी समर्थकों की रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति के चलते मैंने अपनी मां और पत्नी को खो दिया। जेल में रहने के दौरान इन मौतों की खबर मिलने का जिक्र कर वह काफी भावुक हो गए। 

विज्ञापन

मीनार-ए-पाकिस्तान में हुई रैली में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो ने दावा किया कि रैली में उमड़े पार्टी समर्थकों के प्यार को देखकर वह अपना ‘दुख-दर्द’ भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि मैं याद न भी करना चाहूं तो भी कुछ घाव ऐसे होते हैं जो कभी नहीं भर सकते। रुंधी आवाज में उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मां और पत्नी को राजनीति के कारण खो दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं अपनी मां, पिता या पत्नी को अंतिम सम्मान नहीं दे सका। मेरी पत्नी कुलसुम अपने अंतिम क्षण गिन रही थी। मैंने जेल अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे उससे बात करने के लिए एक कॉल की इजाजत दें। उस वक्त मैं अदियाला जेल में था। ढाई घंटे तक मैं उनसे अनुरोध करता रहा, लेकिन उन्होंने फोन करने की इजाजत नहीं दी और आखिरकार, मुझे उसकी मौत की खबर दी।

विज्ञापन

रैली के मंच पर शरीफ की बेटी मरियम, भाई शहबाज और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। उन्होंने मुझसे कहा कि वे मरियम को कुलसुम की मौत की खबर देंगे लेकिन मैंने कहा नहीं। कल्पना कीजिए, मरियम और अन्य लोग इसे कैसे सहन कर सकते हैं जब वे बिल्कुल अकेले हों। कुलसुम की 2018 में 70 साल की उम्र में लंदन में मृत्यु हो गई थी। उस समय नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम भ्रष्टाचार के मामलों में पाकिस्तान की जेल में बंद थे।

पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और याद किया कि कैसे उन्होंने 1998 में परमाणु परीक्षण कर भारत के परमाणु विस्फोट का 'करारा जवाब' दिया था जबकि तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उन्हें ऐसा न करने की पेशकश की थी। हल्के नीले रंग का कुर्ता पायजामा, मरून मफलर और काला कोट पहने पीएमएल-एन सुप्रीमो ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे 'उम्मीद-ए-पाकिस्तान' चार्टर्ड विमान से दुबई से इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरी। वह एक विशाल रैली को संबोधित करने के लिए लाहौर पहुंचे, जिसे उनकी पीएमएल-एन पार्टी का गढ़ माना जाता है।

उन्होंने कहा, 'मैं आज आपसे कई सालों के बाद मिल रहा हूं, लेकिन आपके साथ प्यार का मेरा रिश्ता वही है। इस रिश्ते में कोई अंतर नहीं है।' उन्होंने उत्साहित भीड़ से कहा, 'जो प्यार मैं आपकी आंखों में देख रहा हूं, मुझे उस पर गर्व है।' शरीफ ने 1998 में विदेशी सरकारों के भारी दबाव को याद किया जब पाकिस्तान भारत के परमाणु परीक्षण का जवाब देना चाहता था। उन्होंने कहा, 'विदेश कार्यालय में रिकॉर्ड होगा कि हिलेरी ने मुझे पांच अरब डॉलर की पेशकश की थी, यह 1999 में हुआ था... मुझे भी एक अरब डॉलर की पेशकश की जा सकती थी, लेकिन मैं पाकिस्तान की धरती से पैदा हुआ और इसने मुझे वह स्वीकार करने की अनुमति नहीं दी।'

उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा, 'मुझे बताइए, अगर मेरी जगह कोई और होता तो आप जानते हैं कि कौन अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने यह बात कह सकता था।' अपने करीब 60 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा, 'हमने परमाणु परीक्षण किया और परमाणु परीक्षण करने भारत को करारा जवाब दिया। तो क्या हमें इसके लिए सजा मिलेगी? क्या इसी वजह से हमारे खिलाफ फैसले सुनाए जाते हैं?'

शरीफ ने कहा कि उन्होंने कभी अपने समर्थकों को धोखा नहीं दिया और न ही वह किसी तरह की कुर्बानी देने से कतराए। उन्होंने याद किया कि कैसे उनके, उनकी बेटी और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए। लेकिन किसी ने भी पीएमएल-एन का झंडा नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, 'मुझे बताइए, वे कौन हैं जिन्होंने नवाज शरीफ को अपने देश से अलग किया? हम वो हैं जिन्होंने पाकिस्तान का निर्माण किया। हमने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बनाया। हमने लोड-शेडिंग को समाप्त कर दिया था।'

उन्होंने तुलना की कि जब वह सत्ता में थे तब की तुलना में आज रोटी की कीमत कितनी अधिक है। क्या मुझे इस कारण से बाहर किया गया था? यह फैसला क्या है? आप जनता हैं, आप बताइए, क्या आप इस फैसले से सहमत हैं? पीएमएल-एन सुप्रीमो ने अफसोस जताया कि कैसे देश आज बुरी स्थिति में है, लेकिन साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को विकास के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed