फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK News Pakistan Link Uranium Found At Heathrow Airport In Britain, Probe Ongoing

UK: हीथ्रो हवाई अड्डे पर यूरेनियम मिलने से हड़कंप, पाकिस्तान से ओमान के रास्ते पहुंचा था ब्रिटेन

Thu, 12 Jan 2023 09:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Jan 2023 09:20 AM IST
सार

यूरेनियम को व्यापक रूप से परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है और यह काफी खतरनाक होता है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हीथ्रो हवाई अड्डे पर बहुत कम मात्रा में यूरेनियम बरामद हुआ। 

विज्ञापन
UK News Pakistan Link Uranium Found At Heathrow Airport In Britain, Probe Ongoing
हीथ्रो एयरपोर्ट पर मिला यूरेनियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे से परमाणु बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला यूरेनियम बरामद होने से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद कई देशों की जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि यूरेनियम का यह पैकेट पाकिस्तान से ओमान होते हुए ब्रिटेन पहुंचा था, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने जब्त कर लिया है और इसके बाद आतंकवाद रोधी जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पैकेट पर ब्रिटेन में ईरान से जुड़ी एक फर्म का पता है। संदेह जताया जा रहा है कि यह पैकेट पाकिस्तान में तैयार किया गया, जो ओमान से यहां तक पहुंचा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह पैकेट ब्रिटेन में किसे भेजा गया था। 
विज्ञापन


काफी खतरनाक होता है यूरेनियम 

दरअसल, यूरेनियम को व्यापक रूप से परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है और यह काफी खतरनाक होता है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हीथ्रो हवाई अड्डे पर बहुत कम मात्रा में यूरेनियम बरामद हुआ, जिससे जनता को कोई खतरा नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरेनियम 'हथियार-ग्रेड' नहीं था और इसलिए थर्मो-परमाणु हथियार बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

29 दिसंबर को मिला था यूरेनियम का पैकेट
रिपोर्ट में कहा गया है कि  29 दिसंबर 2022 को ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे से यूरेनियम बरामद किया गया। हीथ्रो में सीमा बल ने द्वारा मेट काउंटर टेररिज्म कमांड के अधिकारियों से संपर्क किया गया था। कमांडर रिचर्ड स्मिथ का कहना है कि मैं जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यूरेनियम की मात्रा बहुत कम थी और इससे जनता को कोई खतरा नहीं है। 


मामले की जांच जारी

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि घटना के बाद से हमारी जांच जारी है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed