Pakistan: सैटेलाइट लॉन्चिंग को लेकर पाकिस्तान की किरकिरी; लोग बोले- पानी की टंकी; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सैटेलाइट को लेकर खूब मजाक उड़ा और खूब मीम्स शेयर किए गए हैं। कुछ लोगों ने पाकिस्तानी सैटेलाइट की तुलना पानी की टंकी से की तो किसी ने इसकी तुलना किचन में रखे गैस सिलेंडर से की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सैटेलाइट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि 'और ऊंची उड़ान पर! देश के लिए गर्व का क्षण, क्योंकि पाकिस्तान ने चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से अपने पहले स्वदेशी इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (EO-1) उपग्रह को गर्व के साथ लॉन्च किया।' उन्होंने कहा कि 'फसल की पैदावार की भविष्यवाणी करने से लेकर शहरी विकास पर नजर रखने में ये सैटेलाइट अहम साबित होगी। SUPARCO के नेतृत्व में, यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हमारे देश की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करता है।'
Soaring higher and higher !
Proud moment for the nation as 🇵🇰 proudly launches its first indigenous Electro-Optical (EO-1) satellite from the Jiuquan Satellite Launch Center, China.विज्ञापन विज्ञापन
From predicting crop yields to tracking urban growth, #EO1 is a leap forward in our journey… pic.twitter.com/EJX3MY8Kgh— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) January 17, 2025
Same to same.... pic.twitter.com/fwq6yq4NCG
— JH (@jagdish_2204) January 17, 2025
First time??😂😂 pic.twitter.com/BKJWLW1K03
— Alpaca Girl🇮🇳 (@Alpakanya) January 17, 2025
सोशल मीडिया यूजर्स ने उड़ाया मजाक
शहबाज शरीफ के इस पोस्ट के बाद ही लोगों ने इसका मजाक बनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने सैटेलाइट के डिजाइन की आलोचना करते हुए कहा कि यह देखने में पानी की टंकी जैसी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह बिल्कुल पानी की बड़ी बोतल जैसी है। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तानी सैटेलाइट का डिजाइन नारियल के तेल की बॉटल जैसा है। एक यूजर ने लिखा कि यह मेरे घर के किचन में रखे गैस सिलेंडर जैसा है।