{"_id":"656b490eb8136bbd360a1688","slug":"pakistan-lahore-ctd-police-terror-suspects-nabbed-ttp-daesh-isis-lashkar-e-jhangvi-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता; पंजाब प्रांत में 14 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार-विस्फोटक भी बरामद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता; पंजाब प्रांत में 14 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार-विस्फोटक भी बरामद
Sat, 02 Dec 2023 08:41 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 02 Dec 2023 08:41 PM IST
सार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और आईएसआई के 14 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के 14 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। आईएसआई और टीटीपी जैसे संगठनों के आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया और कहा कि सुरक्षाबलों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पंजाब प्रांत के प्रमुख प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
पंजाब प्रांत के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) की तरफ से जारी बयान के अनुसार, पुलिस ने प्रांत के अलग-अलग जिलों में 147 खुफिया ऑपरेशन के बाद 14 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। संदिग्ध आतंकियों के पास से हथियार, विस्फोटक और अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद हुए। सीटीडी प्रवक्ता ने लाहौर में जारी बयान में कहा, पंजाब प्रांत में 14 संदिग्ध आतंकवादियों को गुजरांवाला, बहावलपुर, साहीवाल, फैसलाबाद, सरगोधा जैसे इलाकों में खुफिया अभियानों के दौरान पकड़ा गया
अधिकांश आतंकवादी प्रतिबंधित संगठनों - दाएश (आईएसआईएस) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए अन्य लोगों का संबंध आतंकवादी समूह- लश्कर-ए-झांगवी (एलईजे) से था। सीटीडी के अनुसार, आतंकवादियों ने पूरे प्रांत में तोड़फोड़ की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों के कब्जे से लगभग 4.3 किलोग्राम विस्फोटक, तीन हथगोले, चार आईईडी बम, 20 डेटोनेटर, 32 फीट सुरक्षा फ्यूज तार, 6.5 फीट प्राइमा कार्ड, प्रतिबंधित साहित्य और नकद राशि बरामद की गई। पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ 13 मामले दर्ज किए हैं। आगे की जांच के लिए सुरक्षा कारणों से अज्ञात स्थान पर भेजा गया है।