फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Jamaat-e-Islami party candidate left the seat despite victory, said - real winner is PTI candidate

Pakistan: जमात-ए-इस्लामी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत के बावजूद सीट छोड़ी, कहा- असल विजेता पीटीआई उम्मीदवार

Mon, 12 Feb 2024 09:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Feb 2024 09:32 PM IST
सार

Pakistan: जमात-ए-इस्लामी (जेयूआई) पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हाफिज नईमुर रहमान ने सोमवार को अभूतपूर्व कदम उठाया है। उन्होंने सिंध प्रांत की उस सीट को खाली कर दिया है, जिस पर हालिया चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
Pakistan: Jamaat-e-Islami party candidate left the seat despite victory, said - real winner is PTI candidate
हाफिज नईम उर रहमान - फोटो : एक्स/नईम उर रहमान

विस्तार

पाकिस्तान के आम चुनाव के पूरे नतीजे सामने आ चुके हैं। कोई भी सियासी दल सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाया है। सेना के समर्थन से पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दो नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्य उनकी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इस बीच जमात-ए-इस्लामी (जेयूआई) पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हाफिज नईमुर रहमान ने सोमवार को अभूतपूर्व कदम उठाया है। उन्होंने सिंध प्रांत की उस सीट को खाली कर दिया है, जिस पर हालिया चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन

रहमान ने कहा कि जिस सीट से उन्होंने जीत हासिल की है, वहां से असल विजेता इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार है। चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणामों के मुताबिक रहमान ने पीएस-19 सीट (कराची सेंट्रल) से 26 हजार 296 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान कई निर्वाचन क्षेत्रों में कथित धांधली को उजागर करने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा,इस सीट पर पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जीता है और मैं इस सीट से जीत का लाभ नहीं उठाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेयूआई के नेता ने कहा, मैंने अनुमान लगाया था कि केवल कुछ सौ मतों का अंतर होगा। मैंने अपनी टीम से हर फॉर्म की जांच करने के लिए कहा। जब हमने जांच की तो पता चला कि पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने दिया कि हमें कम वोट मिले। मैं सफल नहीं हो सका, तो मैंने यह सीट सौंप दी। उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम के आकलन के मुताबिक, पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सैफर बारी ने इस सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनके वोट 31 हजार से घटकर 11 हजार हो गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने कहा, अपनी अंतरात्मा की आवाज और पार्टी की नैतिकता की परंपरा के मुताबिक मैंने प्रांतीय विधानसभामें अपनी सीट को खाली कर दिया। मैं मांग करता हूं कि वे सभी सीट हमें लौटाई जाएं, जिस पर हमने जीत हासिल की है। रहमान का यह फैसला बीते दो दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। सिंध प्रांत के विभिन्न हिस्सों में चुनाव में कथित धांधली को लेकर कई दल प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें कुछ हिंसक प्रदर्शन भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed