फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ISI using crime syndicates in France Thailand to further its agenda

आईएसआई की नापाक चाल का खुलासा, पाकिस्तान के एजेंडे को आपराधिक गुटों द्वारा फैलाने में लगा

Sun, 23 Aug 2020 03:02 PM IST
अनवर अंसारी एएनआई, बैंकाक
एएनआई, बैंकाक Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 23 Aug 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistan ISI using crime syndicates in France Thailand to further its agenda
isi

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दुनिया के कई देशों में फैले पाकिस्तानी आपराधिक गुटों की मदद से अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसमें फ्रांस और थाईलैंड जैसे देशों में फैले आपराधिक गुट भी शामिल हैं। ग्लोबल वॉच एनालिसिस की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


हाल ही में, थाईलैंड पुलिस ने आईएसआई के लिए मनी लॉन्ड्रिंग सहित देश में कई अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बकर शाह नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



शाह सबसे पहले सितंबर 2012 में चियांग माई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर एक अमेरिकी-विरोध प्रदर्शन के आयोजन में शामिल होने पर थाई अधिकारियों की निगाह में आया था। फरवरी 2016 में, एक बार फिर उसका नाम चर्चा में आया जब थाईलैंड पुलिस ने एक फर्जी पासपोर्ट घोटाले का भंडाफोड़ किया। इस मामले में एक ईरानी नागरिक हामिद रेजा जाफरी और पांच पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी लोग फर्जी यात्रा दस्तावेजों की आपूर्ति और मानव तस्करी में लिप्त पाए गए। उल्लेखनीय है कि जाफरी ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित कई देशों में सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में था।

यह भी पढ़ें: 'पलटीमार' पाकिस्तान की मौकापरस्ती, पहले कबूला दाऊद कराची में.. फिर देर रात बोला नहीं है

जांच में सामने आया कि जाफरी और पांचों पाकिस्तानी नागिरक फर्जी पासपोर्ट का लेन देन करते थे। इन पासपोर्ट्स को खाड़ी देश के नागरिकों को बेचा जाता था, ताकि वे ऑस्ट्रेलिया और यूरोप की यात्रा कर सकें। इस जांच में सामने आया कि पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिकों में से एक गोहर जमां के बकर शाह से नजदीकी रिश्ते थे। 

थाई सुरक्षा एजेंसी ने शाह को करीबी निगरानी में रखा था, उन्होंने पाया कि उसने बैंकाक में पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखा और उसके रेस्तरां का इस्तेमाल पाकिस्तानी अधिकारियों के लिए बैठक स्थल के रूप में किया जा रहा था।


रिपोर्ट के अनुसार, शाह का मुख्य काम स्थानीय पुलिस, आव्रजन, सीमा शुल्क और एयरलाइनों में पाकिस्तानियों के लिए संभावित संपत्ति का पता लगाना और चियांग माई और माई सोत क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के साथ संपर्क बनाना था। 

शाह को थाई आव्रजन द्वारा पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया और 2018 में पाकिस्तान भेज दिया गया। हालांकि, वह सैयद बकर अहमद जाफरी के नाम पर एक नए पासपोर्ट पर आईएसआई के आकाओं की आड़ में थाईलैंड में घुसने में कामयाब रहा। लेकिन, थाईलैंड पुलिस ने उसे फिर से ट्रैक कर लिया और वह फिलहाल हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed