{"_id":"629c00f3697735315209acd3","slug":"pakistan-investigation-agency-seeks-arrest-of-pm-shahbaz-sharif-and-his-son-there-is-a-case-of-money-laundering","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: जांच एजेंसी ने पीएम शहबाज शरीफ और उनके बेटे की गिरफ्तारी मांगी, अरबों की मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: जांच एजेंसी ने पीएम शहबाज शरीफ और उनके बेटे की गिरफ्तारी मांगी, अरबों की मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला
Sun, 05 Jun 2022 06:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लाहौर।
एजेंसी, लाहौर।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 05 Jun 2022 06:33 AM IST
सार
एफआईए ने अदालत में अंतरिम जांच रिपोर्ट दाखिल कर आरोप लगाया कि दोनों पर कुल 14 अरब रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दोनों ने जांच में सहयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ
- फोटो : facebook/ShehbazSharif
विस्तार
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने अरबों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज को गिरफ्तारी की इजाजत मांगी है। हालांकि, अदालत ने दोनों को गिरफ्तारी पूर्व जमानत की अवधि को 11 जून तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
एफआईए ने अदालत में अंतरिम जांच रिपोर्ट दाखिल कर आरोप लगाया कि दोनों पर कुल 14 अरब रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दोनों ने जांच में सहयोग नहीं किया है। आगे की जांच के लिए गिरफ्तारी जरूरी है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अधिवक्ता अमजद परवेज ने कहा कि राजनीतिक द्वेष में दर्ज कराया गया यह मामला झूठा है।
विज्ञापन
पीटीआई कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने पर भी रिपोर्ट
शहबाज और हमजा और गृहमंत्री राणा सनाउल्ला के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं को आजादी मार्च के दौरान प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले एक अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ता अफजल अजीम की याचिका पर सुनवाई के बाद मार्च में जाते वकीलों से मारपीट में गृहमंत्री व आठ पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन