{"_id":"5db906068ebc3e014f25ff74","slug":"pakistan-internet-service-affected-due-to-international-submarine-cable-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में आई खराबी, पाकिस्तान में ठप हुई इंटरनेट सेवा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में आई खराबी, पाकिस्तान में ठप हुई इंटरनेट सेवा
Wed, 30 Oct 2019 09:24 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 30 Oct 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में खामी आने से इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। पाकिस्तान में टेलीफोन और इंटरनेट सेवा मुहैया कराने वाली शीर्ष कंपनी पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी लिमिटेड (पीटीसीएल) ने सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पीटीसीएल ने बताया कि उनकी टीम इंटरनेट सेवा को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कार्य कर रही है। मंगलवार शाम देशभर में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन विषय-वस्तु देखने और पढ़ने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एक बयान में पाकिस्तान टेलिकम्यूनिकेशन अथॉरिटी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में खामी आने से इंटरनेट सेवा प्रभावित हुई है।